Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

प्रेमी ने लगाई फांसी और प्रेमिका ने खाया जहर

एक पीजी में लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाले एक युवक-युवती ने सुसाइड कर लिया
एक पीजी में लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाले एक युवक-युवती ने सुसाइड कर लिया

अमर सैनी

नोएडा: नोएडा में एक बेहद खौफनाक मामला सामने आया है। शहर के सेक्टर 66 मामूरा स्थित एक पीजी में लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाले एक युवक-युवती ने सुसाइड कर लिया। घटना की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या का चौंका देने वाला कारण सामने आया है।

पुलिस के मुताबिक बलिया के रहने वाले 24 वर्षीय नीरज वर्मा और मेरठ के पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के दुल्हेड़ा गांव की रहने वाली 23 वर्षीय अखिल चौहान सेक्टर 66 मामूरा गांव में किराए के मकान में रहते थे। लड़की एक कॉल सेंटर में काम करती थी। शनिवार रात करीब 12 बजे पुलिस को सूचना मिली कि लिव-इन में रहने वाले एक युवक ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। लड़की ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर पहुंची थाना फेज 3 पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पिछले काफी समय से विवाद चल रहा था। पुलिस जांच में अभी तक विवाद का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने दोनों के मोबाइल और अन्य सामान को जांच के लिए कब्जे में लिया है। पुलिस ने विवाद बढ़ने पर आत्महत्या किए जाने की आशंका जताई है।

जानिए पहले किसने किया सुसाइड
पुलिस ने आशंका जताई है कि पहले युवक ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या की होगी। इसके बाद युवक का शव देखकर युवती ने जहरीला पदार्थ खाया, जिससे कुछ देर बाद तड़प-तड़प कर उसकी भी मौत हो गई। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि पुलिस जांच में घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं मिला है। परिजनों ने भी कोई शिकायत नहीं दी है। पोस्टमार्टम कराकर शवों को परिजनों को सौंप दिया गया है। अगर आगे की कोई शिकायत मिलती है तो जांच की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *