Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Farmers Protest: हाउस अरेस्ट से नाराज किसान नेता ने दी आमरण अनशन की चेतावनी

Farmers Protest: हाउस अरेस्ट से नाराज किसान नेता ने दी आमरण अनशन की चेतावनी

नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे किसानों और किसान नेताओं को घरों में नजरबंद किए जाने से नाराजगी बढ़ गई है। भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्योराज सिंह ने कार्रवाई के विरोध में आमरण अनशन की चेतावनी दी है।

श्योराज सिंह का आरोप है कि किसानों को आंदोलन में शामिल होने से रोकने के लिए पुलिस द्वारा उनके खिलाफ दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि जिले में कई किसानों और किसान नेताओं को नजरबंद किया गया है और उन्हें घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी जा रही है।

उन्होंने बताया कि उन्हें 16 अगस्त की रात से ही उनके घर में हाउस अरेस्ट किया गया है। उनके मुताबिक, किसानों को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर प्रस्तावित आंदोलन में शामिल होने से रोकने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई है।

किसान नेता ने इसे असंवैधानिक कार्रवाई बताते हुए कहा कि किसानों को अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन करने से रोका जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 17 अगस्त के बाद भी उनका हाउस अरेस्ट जारी रहा तो वह आमरण अनशन शुरू करने के लिए मजबूर होंगे।

किसान नेता की चेतावनी के बाद आंदोलन को लेकर प्रशासन और किसानों के बीच तनाव बढ़ने की संभावना है। किसानों का कहना है कि उनकी मांगों को लेकर लंबे समय से संघर्ष जारी है और उन्हें आंदोलन के लोकतांत्रिक अधिकार से वंचित नहीं किया जाना चाहिए।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें