Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Road Accident: तेज रफ्तार थार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, दो बाइकों से भिड़ने के बाद डिवाइडर से टकराई

Road Accident: तेज रफ्तार थार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, दो बाइकों से भिड़ने के बाद डिवाइडर से टकराई

नोएडा। सेक्टर-44 के छलेरा कट के पास रविवार शाम तेज रफ्तार थार ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर के बाद बेकाबू थार सड़क किनारे खड़ी दो बाइकों से जा भिड़ी और कुछ दूरी पर डिवाइडर से टकराकर रुक गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद वाहन से बाहर निकला चालक नशे की हालत में नजर आ रहा था।

ग्रेटर नोएडा के ओमेगा-1 स्थित एडब्ल्यूएनओ ट्विन टावर निवासी विशाल तोमर ने सेक्टर-39 पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि उनका साला आदित्य चौहान रविवार शाम करीब सात बजे बाइक से सेक्टर-44 छलेरा कट की ओर से अपने कमरे पर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आई थार ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर लगने के बाद आदित्य बाइक समेत सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद भी थार चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। थार सड़क किनारे खड़ी दो बाइकों से टकराई और इसके बाद कुछ दूरी पर जाकर डिवाइडर से जा भिड़ी।

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है और थार चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

कोतवाली प्रभारी डीपी शुक्ला ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। घायल युवक को उपचार के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है और चालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें