Wednesday, 4 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
GTB Hospital Newborn Kidnapping: जीटीबी अस्पताल में नवजात के कथित अपहरण पर बाल अधिकार आयोग सख्त, 240 में से अधिकांश CCTV कैमरे खराब मिलने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवालLucknow : भारत बौद्धिक्स 2.0′ में अब तक 1.60 लाख से अधिक पंजीकरणLucknow : पारदर्शिता और तकनीक से समाज कल्याण योजनाओं को नई रफ्तार, पात्रों तक सीधे पहुंच रहा योगी सरकार की योजनाओं का लाभBulandshahr : बुलंदशहर में बार अध्यक्ष ने अधिवक्ता मोहम्मद शारिक को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितBulandshahr : बुलंदशहर में मिलावटी मिठाइयों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 7 कुंतल नकली मिठाई नष्टAyodhya : दीपोत्सव में दीयों की श्रृंखला सजाएंगे अवध विश्वविद्यालय के स्वयंसेवकAyodhya : रामायण थीम पर सज रही प्रभु श्रीराम की नगरीLucknow : अखिलेश को विकास से नहीं, सिर्फ तुष्टीकरण की राजनीति से मतलब- ब्रजेश पाठक

सेक्टर-122 में सफाईकर्मियों की हड़ताल गंदगी के ढेर लगे

सेक्टर-122 में सफाईकर्मी पिछले 14 दिनो से हड़ताल पर हैं। इसके चलते सेक्टर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई
सेक्टर-122 में सफाईकर्मी पिछले 14 दिनो से हड़ताल पर हैं। इसके चलते सेक्टर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई

अमर सैनी

नोएडा। सेक्टर-122 में सफाईकर्मी पिछले 14 दिनो से हड़ताल पर हैं। इसके चलते सेक्टर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। यहां पर गंदगी के ढेर लग गए हैं। आरडब्ल्यूए ने इस मामले में प्राधिकरण के अधिकारियों से वार्ता की और हड़ताल को समाप्त कराकर सफाई व्यवस्था को सुचारु कराने गुहार लगाई।
सेक्टर-122 की आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष डॉ. उमेश शर्मा ने कहा कि उनके सेक्टर में 33 सफाईकर्मी हैं। पिछले 14 दिनों से ये कर्मचारी हड़ताल पर हैं। उनका आरोप है कि ठेकेदार द्वारा उन्हें वेतन का भुगतान नहीं किया गया। उनके पास खर्चे के लिए भी रुपये नहीं हैं। इस संबंध में उन्होंने ठेकेदार से वार्ता की तो ठेकेदार ने कहा कि प्राधिकरण ने उन्हें अब तक भुगतान नहीं किया है तो वह कैसे सफाईकर्मियों के बकाये का भुगतान कर दें।

सेक्टर के लोगों का कहना है कि इस हड़ताल के कारण सेक्टर की सफाई नहीं होने से सड़कों और चौराहों पर गंदगी का अंबार लग गया है। गंदगी और दुर्गंध से लोगों का जीना मुहाल है। गंदगी से नालियों के चौक होने से मच्छर पनप रहे हैं। आरडब्ल्यूए की ओर से प्राधिकरण के अधिकारियों से मुलाकात कर सेक्टर की सफाई कराने और हड़ताल को समाप्त कराने के लिए कहा गया है। प्राधिकरण का इस संबंध में कहना है कि वह ठेकेदार से वार्ता कर सफाईकर्मियों का भुगतान कराकर शीघ्र ही हड़ताल को समाप्त कराकर सेक्टर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराएंगे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *