Wednesday, 4 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
GTB Hospital Newborn Kidnapping: जीटीबी अस्पताल में नवजात के कथित अपहरण पर बाल अधिकार आयोग सख्त, 240 में से अधिकांश CCTV कैमरे खराब मिलने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवालLucknow : भारत बौद्धिक्स 2.0′ में अब तक 1.60 लाख से अधिक पंजीकरणLucknow : पारदर्शिता और तकनीक से समाज कल्याण योजनाओं को नई रफ्तार, पात्रों तक सीधे पहुंच रहा योगी सरकार की योजनाओं का लाभBulandshahr : बुलंदशहर में बार अध्यक्ष ने अधिवक्ता मोहम्मद शारिक को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितBulandshahr : बुलंदशहर में मिलावटी मिठाइयों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 7 कुंतल नकली मिठाई नष्टAyodhya : दीपोत्सव में दीयों की श्रृंखला सजाएंगे अवध विश्वविद्यालय के स्वयंसेवकAyodhya : रामायण थीम पर सज रही प्रभु श्रीराम की नगरीLucknow : अखिलेश को विकास से नहीं, सिर्फ तुष्टीकरण की राजनीति से मतलब- ब्रजेश पाठक

फ्लैट खरीदारों को मिला मालिकाना हक

नोएडा प्राधिकरण ने सोमवार को सेक्टर-107 स्थित प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के परिसर में रजिस्ट्री कैंप का आयोजन किया गया
नोएडा प्राधिकरण ने सोमवार को सेक्टर-107 स्थित प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के परिसर में रजिस्ट्री कैंप का आयोजन किया गया

अमर सैनी

नोएडा। नोएडा प्राधिकरण ने सोमवार को सेक्टर-107 स्थित प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के परिसर में रजिस्ट्री कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें लिगसी इंस्टॉल रियल एस्टेट प्रोजेक्ट से जुड़े फ्लैट खरीदारों को मालिकाना हक दिया गया।

नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने कहा कि
सीईओ डॉ. लोकेश एम. की पहल पर फ्लैट खरीदारों को मालिकाना हक मिलने लगा है। प्राधिकरण की तरफ से कैंप लगाकर फ्लैट खरीदारों को रजिस्ट्री की फाइल सौंपी जा रही हैं। लिगसी इंस्टॉल रियल एस्टेट प्रोजेक्ट में आवंटी की तरफ से 25 प्रतिशत धनराशि के रूप में 49.38 करोड़ रुपये जमा किए गए हैं, जिसके साथ 234 रजिस्ट्रियों की अनुमति मिली है। रजिस्ट्री कैंप में कुल 78 प्लॉट खरीदारों के पक्ष में रजिस्ट्री की कार्यवाही पूरी की गई। आने वाले दिनों में नोएडा प्राधिकरण की तरफ से अभियान को तेज कर सैकड़ों फ्लैट खरीदारों की रजिस्ट्री की जाएगी। केंद्र और यूपी सरकार ने इस समस्या के समाधान के लिए अमिताभकांत समिति का गठन किया। इस समिति के सुझावों को दिसंबर 2023 में प्रदेश सरकार की कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद एक मार्च 2024 से रजिस्ट्री का क्रम शुरू हो सका है। नोएडा प्राधिकरण सीईओ लोकेश एम. ने शेष रजिस्ट्रियां जल्द पूरा करने का निर्देश दिए हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *