Tuesday, 27 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियां जोरों पर, डीएम-एसपी ने परखी व्यवस्थाएंMaharishi Valmiki Jayanti: महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से मानवता को जीवन जीने का मार्ग दिखाया: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीLucknow : ‘नर सेवा-नारायण सेवा’ के भाव से जनसेवा कर रही सरकार- मुख्यमंत्रीLucknow : ‘कन्नौज के बाद आजमगढ़ में बजेगा अखिलेश की विदाई का बाजा’, ओपी राजभर का तीखा हमलाKanpur : बड़े मियां और छोटे मियां को घुसपैठियों से प्यार, गरीबों के हक पर डाल रहे डाका- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : राहुल गांधी के काफिले में दुर्घटना पर योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, तीन सदस्यीय एसआईटी गठितKanpur : महर्षि वाल्मीकि आश्रम में सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना, प्राचीन शिवलिंग और सीता कुटिया के भी किए दर्शनKanpur : अखिलेश जी, विरासत में गद्दी मिल सकती है, बुद्धि नहीं, काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती- सीएम योगी

पांच न्याय के तहत कांग्रेस की 25 गारंटियों से होगा सभी वर्गों को लाभ: कुमारी सैलजा

 

चंडीगढ़, 29 अप्रैल(कोमल रमोला )

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, हरियाणा कांग्रेस की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष, उत्तराखंड की प्रभारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस कार्यसमिति की सदस्य एवं सिरसा लोकसभा सीट से कांग्रेस (इंडिया गठबंधन) की प्रत्याशी कुमारी सैलजा ने कहा कि मोदी सरकार जनता को मुद्दों से भटका रही है जबकि राहुल गांधी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे देश की जनता को न्याय दिलाने के लिए लड़ाई लड़ रहे है। हमारी लड़ाई एक ऐसी विचारधारा के साथ है जो देश को धर्म व जाति के नाम पर बांटने का काम कर रही है। पर हम इस देश को बंटने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पांच न्याय की 25 गारंटियों के तहत सभी वर्गों को लाभ दिया जाएगा।

कुमारी सैलजा सोमवार को कालांवाली में चुनाव कार्यालय के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि चुनाव में मुद्दे बहुत है जनता मोदी सरकार से सवाल पूछना चाहती है पर बीजेपी असली मुद्दों पर बात करने की बजाय लोगों का ध्यान भटकाने में लगी हुई है। वह देश को धर्म व जाति के नाम पर बांटना चाहती है। उन्होंने कहा कि भाजपा महिलाओं को मान सम्मान देने का दावा करती है पर ऐसा कुछ नहीं है, मणिपुर में महिलाओं के उत्पीड़न पर भाजपा मौन साधे रही तो मंगलसूत्र छीनने की बात करके भाजपा द्वारा महिलाओं का अपमान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का सच सामने आ चुका है ऐसे में पार्टी का हर कार्यकर्ता लोगों के बीच में जाएं और कुमारी सैलजा बनकर वोट मांगें। उन्होंने कहा कि लोगों के बीच में बड़ी ही शालीनता के साथ पेश आना है, क्योंकि भाजपा वाले किसी भी हद तक जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता सबसे पहले अपने बूथ पर जाकर बूथ को मजबूत करे, बूथ मजबूत होने से कांग्रेस मजबूत होगी, ऐसे में कांग्रेस की जीत तय है।

कुमारी सैलजा ने कहा कि पिछले दस सालों से जनता स्वयं को ठगा सा महसूस कर रही है, जनता महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार से जूझ रही है जनता को न्याय नहीं मिल रहा है। अब लोगों को न्याय दिलाने के लिए लड़ाई लड़ने का वक्त आ गया है। राहुल गांधी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे देश की जनता को न्याय दिलाने के लिए लड़ाई लड़ रहे है। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई उनकी या किसी नेता की व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है बल्कि लोगों की लड़ाई है, लोगों के हकों की लड़ाई है, लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है, किसान व गरीब की लड़ाई है। आज देश का लोकतंत्र खतरे में है। डॉ. भीमराव अंबेडकर के संविधान ने तो दलितों व पिछड़ों को अधिकार दिए है पर बीजेपी उनको छीनने का प्रयास कर रही है। पर कांग्रेस ऐसा नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि आज देश में बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार बढ़ रहा है और बीजेपी सरकार लोगों को राहत देने की बजाय मुद्दों से भटकाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि बीजेपी धर्म के नाम पर राजनीति करती जो कि गलत है। धर्म के नाम पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि राजनीति में उतार-चढ़ाव आते है और अब बदलाव का समय आ गया है। हम लोगों को रोजगार देंगे, महिलाओं को एक साल में एक लाख रुपए देंगे, गरीब को सामाजिक न्याय देंगे, हर वर्ग को न्याय देंगे, किसानों के लिए एमएसपी को कानूनी गारंटी बनाएंगे, स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट के अनुसार एमएसपी लागू की जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की तरफ से पांच न्याय के तहत 25 गारंटियां है जिनसे हर वर्ग में खुशहाली आएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि एकजुट होकर कांग्रेस की जीत के लिए कड़ी मेहनत करे। इससे पूर्व कांग्रेस के कई नेताओं ने अपने विचार रखे। इस अवसर पर पूर्व सांसद चरणजीत सिंह रोडी, विधायक शीशपाल केहरवाला, विधायक प्रदीप चौधरी, विधायक शमशेर सिंह गोगी, पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन बिश्नोई, कार्यकारी अध्यक्ष रामकिशन गुर्जर, विधायक शैली चौधरी, विधायक रेणु बाला, आम आदमी पार्टी के लोकसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह गदराना, निर्मलजीत सिंह मलड़ी, पूर्व विधायक भरत सिंह बेनीवाल, पूर्व विधायक रणधीर सिंह धीरा, वीरभान मेहता, एडवोकेट संदीप नेहरा, इंद्र जैन, सुरेश सिंगला, केशव कुमार ठेकेदार, रवि दानेवालिया, ओम प्रकाश लोहानी सहित कांग्रेस के अनेक नेता उपस्थित थे।

रोड शो में उमड़ा भारी जनसैलाब, हर कोई बोला सैलजा आगे बढ़ो हम तुम्हारे साथ है
कालांवाली विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता श्री सालासर धर्मशाला में एकत्रित हुए, हालात ये थे कि धर्मशाला के भीतर और बाहर कहीं पर भी पैर रखने की जगह नहीं थी। वहां से कुमारी सैलजा का रोड शो रवाना हुआ, जो अनाज मंडी और विभिन्न मार्गो से होता हुआ चुनाव कार्यालय पर पहुंचा। सड़क के दोनों ओर समर्थकों की भीड़ खड़ी हुई थी, कुमारी सैलजा ने सभी का अभिवादन किया। साथ ही पहुंचने के लिए आभार व्यक्त किया। बाद में उन्होंने चुनाव कार्यालय का उदघाटन किया। वे मौके पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से मिली और चुनाव प्रचार को लेकर दिशा निर्देश जारी किया। उन्होंने अपने पिता चौ. स्व. दलबीर सिंह के सहयोग रहे बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया।

कुमारी सैलजा का फतेहाबाद दौरा आज

सिरसा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी (इंडिया गठबंधन) कुमारी सैलजा 30 अप्रैल को सबसे पहले फतेहाबाद के गांव गिल्लाखेड़ा (सिरसा-फतेहाबाद रोड़) से रोड़ शो में शामिल होंगी जो प्रात: 9:00 बजे आरंभ होकर मंगलम रिजॉर्ट दरियापुर (स्वागत कार्यक्रम), बत्रा धर्मशाला (जीटी रोड), डॉ भीमराव अंबेडकर चौक (माल्यार्पण व स्वागत), पुराना बस स्टैंड, जवाहर चौक (डीएसपी रोड), स्वर्गीय वीरेंद्र नारंग पार्किग, तुलसीदास चौक (माल्यार्पण), भगवान बाल्मीकि चौक (माल्यार्पण) रतिया चुंगी, केपी पंप। इसके बाद रतिया विधानसभा क्षेत्र में 11:00 बजे गांव अयाल्की (स्वागत), गांव अहरवां (स्वागत), गांव हमजापुर ढाणी (स्वागत), रतिया शहर (चुनाव कार्यालय उद्घाटन), शहीद भगत सिंह चौक रतिया (स्वागत), गांव नाथवान (स्वागत), गांव चिम्मों (स्वागत)। इसी क्रमानुसार टोहाना विधानसभा क्षेत्र के गांव नन्हेड़ी में दोपहर 1:30 बजे (स्वागत), गांव कुलां (स्वागत), गांव अक्कां वाली, गांव जमालपुर शेखां (स्वागत), डॉ भीमराव अंबेडकर चौक टोहाना शहर (स्वागत), नजदीक कैची चौक, टोहाना शहर (स्वागत)। बाद में नरवाना विधानसभा के गांव कालवन (स्वागत) में दोपहर 3:30 बजे, धमतान साहिब (स्वागत), गांव लौन (स्वागत), गांव धरौदी (स्वागत), शाम 06:00 बजे-हुडा ग्राउंड नरवाना शहर (कार्यालय उद्घाटन व कार्यकर्ता बैठक), गांव दनौदा (पूजा अर्चना) कार्यक्रम में शामिल होंगी।

एक मई को नामांकन पत्र दाखिल करेंगी सैलजा

सिरसा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी (इंडिया गठबंधन) कुमारी सैलजा 01 मई को सुबह 9.30 बजे सिरसा कांग्रेस भवन से अपना नामांकन पत्र दाखिल करने जाएंगी। कांग्रेस भवन में पहले कार्यकर्ताओं की बैठक होगी, जहां पर चुनाव को लेकर पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। इस कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह और जोश है।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Komal Ramola

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *