Tuesday, 27 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियां जोरों पर, डीएम-एसपी ने परखी व्यवस्थाएंMaharishi Valmiki Jayanti: महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से मानवता को जीवन जीने का मार्ग दिखाया: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीLucknow : ‘नर सेवा-नारायण सेवा’ के भाव से जनसेवा कर रही सरकार- मुख्यमंत्रीLucknow : ‘कन्नौज के बाद आजमगढ़ में बजेगा अखिलेश की विदाई का बाजा’, ओपी राजभर का तीखा हमलाKanpur : बड़े मियां और छोटे मियां को घुसपैठियों से प्यार, गरीबों के हक पर डाल रहे डाका- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : राहुल गांधी के काफिले में दुर्घटना पर योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, तीन सदस्यीय एसआईटी गठितKanpur : महर्षि वाल्मीकि आश्रम में सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना, प्राचीन शिवलिंग और सीता कुटिया के भी किए दर्शनKanpur : अखिलेश जी, विरासत में गद्दी मिल सकती है, बुद्धि नहीं, काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती- सीएम योगी

जेजेपी की दूसरी लिस्ट जारी, बचे पांच लोकसभा उम्मीदवारों का ऐलान

 

चंडीगढ़, 29 अप्रैल(कोमल रमोला)  जननायक जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए हरियाणा में अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी करते हुए बचे हुए पांच प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। सोमवार को जेजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला की स्वीकृति के बाद जेजेपी ने यह लिस्ट जारी की। जेजेपी ने अंबाला लोकसभा में डॉ. किरण पूनिया, कुरुक्षेत्र में पालाराम सैनी, करनाल में देवेंद्र कादियान, सोनीपत में भूपेंद्र मलिक और रोहतक में रविंद्र सांगवान को चुनावी मैदान मैदान में उतारा है। लोकसभा चुनाव के लिए जेजेपी ने सबसे ज्यादा युवा, महिला और शिक्षित उम्मीदवार घोषित किए है। साथ ही जेजेपी ने करनाल विधानसभा उपचुनाव के लिए राजेंद्र उर्फ रामा मदान को उम्मीदवार बनाया हैं।

अंबाला लोकसभा से जेजेपी उम्मीदवार डॉ किरण पूनिया जेजेपी प्रदेश सचिव एवं पार्टी की प्रचार समिति सदस्य हैं। वे अंबाला डीएवी कॉलेज में हिंदी विषय की प्रोफेसर हैं। डॉ किरण पूर्व मंत्री कृपाराम पूनिया की पुत्रवधू हैं। कुरुक्षेत्र लोकसभा के जेजेपी प्रत्याशी पालाराम सैनी जेजेपी यूएलबी सेल में प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। समाजसेवी पालाराम निजी स्कूल का संचालन भी करते है।

जेजेपी के करनाल लोकसभा से उम्मीदवार देवेंद्र कादियान जेजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। वे वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में पानीपत ग्रामीण से जेजेपी के उम्मीदवार थे। इनके पिता स्वर्गीय सतबीर कादियान 1987, 1991 और 2000 में नौल्था सीट से विधायक बने, जिसकी जगह परिसीमन में पानीपत ग्रामीण सीट बनी। सतबीर कादियान 2000 में विधानसभा अध्यक्ष भी रहे। देवेंद्र कादियान की मां बिमला कादियान ने भी पानीपत ग्रामीण सीट से 2009 में विधानसभा चुनाव लड़ा था।

सोनीपत से जेजेपी प्रत्याशी भूपेंद्र मलिक जेजेपी के राष्ट्रीय सचिव हैं। बरोदा से जेजेपी के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रहे हैं। वे मलिक गोत्र के बड़े गांव भैंसवाल कलां के निवासी हैं और गोहाना मार्किट कमेटी पूर्व चेयरमैन भी रहे है। भूपेंद्र मलिक के पास लंबे समय संगठन में विभिन्न पदों पर कार्य करने का अनुभव भी हैं। रोहतक लोकसभा से जेजेपी उम्मीदवार रविंद्र सांगवान जेजेपी के युवा प्रदेश अध्यक्ष हैं। रविंद्र सांगवान ने साल 2006 में सक्रिय राजनीति में प्रवेश किया। सदैव युवाओं से जुड़े रहने वाले रविंद्र सांगवान युवा हलका प्रधान, युवा जिला अध्यक्ष, युवा प्रदेश महासचिव जैसे विभिन्न पदों के अनुभव के साथ शुरू से जेजेपी युवा प्रकोष्ठ की कमान संभाल रहे हैं।

लोकसभा चुनाव के लिए जेजेपी ने सभी 10 लोकसभा सीटों पर अपने मजबूत उम्मीदवार उतार दिए है। लोकसभा चुनाव में जेजेपी की तरफ से विधायक, पूर्व विधायक, महिला, युवा, अनुभवी नेता सहित कई जाने-माने चेहरे दमखम दिखाएंगे। इससे पहले जेजेपी की प्रथम सूची में हिसार में विधायक नैना चौटाला, सिरसा में पूर्व विधायक रमेश खटक, भिवानी-महेंद्रगढ़ में पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह, गुड़गांव में मशहूर कलाकार राहुल यादव फाजिलपुरिया और फरीदाबाद में युवा नेता नलिन हुड्डा को लोकसभा चुनाव की टिकट दी थी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Komal Ramola

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *