Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक बैठक, व्यापारियों से पुलिस ने की ये अपीलHapur News : हापुड़ में बच्चों के विवाद में दो पक्षों की महिलाओं में मारपीट, चार महिलाएं हिरासत मेंBulandshahar : बुलंदशहर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को रौंदा, मौत के बाद चालक गिरफ्तारBulandshahar : बुलंदशहर जेल में 93 वर्षीय विचाराधीन कैदी की मौत, पॉक्सो एक्ट के मामले में था बंदBulandshahar : बुलंदशहर में कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में तृतीय व्हाइट कोट समारोह आयोजितBulandshahar : बुलंदशहर में वृंदावनी दिवाली मेले का शुभारंभ, सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने किया उद्घाटनNaseeruddin Shah Statement: कोलकाता फिल्म संस्थान के छात्रों के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह, भाजपा पर साधा तीखा निशानाLudhiana Dowry Assault: दहेज में थार और बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को सड़क पर घसीटकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई बर्बरता

Bihar : लखौरा के राम-जानकी मंदिर से अष्टधातु की मूर्ति चोरी, पुलिस ने 24 घंटे में बरामद कर एक आरोपी को किया गिरफ्तार

Motihari (मृत्युंजय) : लखौरा थाना क्षेत्र के लखौरा चौक के पास स्थित राम-जानकी मंदिर से बीती रात चोरों ने पौराणिक अष्टधातु की मूर्ति चोरी कर ली। चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मूर्ति बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, रात के अंधेरे में कुछ चोर मंदिर पहुंचे और वहां स्थापित राम, लक्ष्मण और सीता की अष्टधातु की मूर्ति चोरी कर फरार हो गए। सुबह जब लोग पूजा के लिए मंदिर पहुंचे तो मूर्ति गायब देखकर पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने जांच शुरू कर पास के ही रहने वाले आरोपी आमोद कुमार साह को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने चोरी की बात स्वीकार की और बताया कि उसने मूर्ति जमीन में छिपा दी है। पुलिस आरोपी को साथ लेकर उस स्थान पर पहुंची, जहां से आरोपी ने खुद जमीन खोदकर मूर्ति निकालकर पुलिस को सौंपी।

इस मामले में पुलिस अन्य संलिप्त लोगों की तलाश कर रही है। वहीं घटना के बाद मोतिहारी एसपी ने जिले के सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया है कि वे अपने क्षेत्र के पौराणिक मंदिरों में सीसीटीवी लगवाने के लिए लोगों को जागरूक करें। साथ ही लापरवाही बरतने पर एसपी ने पुलिस की गश्ती पार्टी और चौकीदार को निलंबित कर दिया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें