Wednesday, 4 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
GTB Hospital Newborn Kidnapping: जीटीबी अस्पताल में नवजात के कथित अपहरण पर बाल अधिकार आयोग सख्त, 240 में से अधिकांश CCTV कैमरे खराब मिलने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवालLucknow : भारत बौद्धिक्स 2.0′ में अब तक 1.60 लाख से अधिक पंजीकरणLucknow : पारदर्शिता और तकनीक से समाज कल्याण योजनाओं को नई रफ्तार, पात्रों तक सीधे पहुंच रहा योगी सरकार की योजनाओं का लाभBulandshahr : बुलंदशहर में बार अध्यक्ष ने अधिवक्ता मोहम्मद शारिक को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितBulandshahr : बुलंदशहर में मिलावटी मिठाइयों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 7 कुंतल नकली मिठाई नष्टAyodhya : दीपोत्सव में दीयों की श्रृंखला सजाएंगे अवध विश्वविद्यालय के स्वयंसेवकAyodhya : रामायण थीम पर सज रही प्रभु श्रीराम की नगरीLucknow : अखिलेश को विकास से नहीं, सिर्फ तुष्टीकरण की राजनीति से मतलब- ब्रजेश पाठक

होटल संचालक को दी धमकी, मुकदमा दर्ज

होटल संचालक को दी धमकी, मुकदमा दर्ज
एक होटल संचालक ने अपने मकान मालिक के खिलाफ सेक्टर 49 थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

अमर सैनी

नोएडा। एक होटल संचालक ने अपने मकान मालिक के खिलाफ सेक्टर 49 थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता का आरोप है कि वह उसे धमकी दे रहा है और उसे व उसके परिवार को नुकसान पहुंचा सकता है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सैनी ने बताया कि सेक्टर 47 में रहने वाले अनिल बब्बर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनका होटल का कारोबार है। पीड़ित के मुताबिक उसका बरौला गांव में रीजेंटा नाम से होटल है, जो किराए के भवन में है। उन्होंने बताया कि पीड़ित के मुताबिक उसने यह भवन जय भगवान चौहान, गिरीश कोटनाला और दिलीप सिंह रावत से किराए पर लिया था। यह बिल्डिंग तीनों के नाम पर संयुक्त रूप से है। उन्होंने बताया कि पीड़ित के मुताबिक उसका मकान मालिक जय भगवान चौहान उसे आए दिन परेशान करता है और जबरन होटल खाली कराने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने बताया कि पीड़ित के मुताबिक उसने इस मामले में कोर्ट से स्टे ले रखा है। कोर्ट के आदेश के बावजूद मकान मालिक जयभगवान चौहान आए दिन धमकी देकर होटल खाली कराने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पीड़िता के मुताबिक एक दिन मकान मालिक अपने गुंडों के साथ होटल खाली कराने आया था। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद ये लोग वहां से वापस चले गये। पीड़िता ने एफआईआर में आरोप लगाया है कि आरोपी यह कहते हुए घूम रहा है कि वह अनिल बब्बर और उसके परिवार के सदस्यों को मार डालेगा और उसके बेटे का अपहरण कर लेगा। पीड़िता के मुताबिक आरोपी के कई नेताओं और अपराधियों से संबंध हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित ने आशंका जताई है कि आरोपी उसके परिवार को कोई नुकसान पहुंचा सकते हैं। पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *