Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Himachal Government Scheme: चुराह के देहग्रां पहुंचे मुख्यमंत्री सुक्खू, बैरागढ़ में CBSE स्कूल खोलने और 182 महिलाओं को 1500 रुपये देने की घोषणाHimachal CM Visit: मुख्यमंत्री ने देहग्रां में आम परिवार के साथ गुजारी रात, पहाड़ी व्यंजनों का लिया स्वादHapur News : हापुड़ में ड्रमों में भरा 12 क्विंटल बदबूदार पनीर जब्त, दिल्ली भेजने की थी तैयारीNew Delhi : अंबाला में 1857 के शहीद स्मारक का उद्घाटन, अमित शाह ने कहा यह युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्थल बनेगाChandigarh : सीनियर दलित कांग्रेस नेता पर हमले और अपमान को लेकर चंडीगढ़ में कांग्रेस भवन का किया घेरावChar Murti Chowk Underpass: ट्रायल के पहले पांच घंटे में अंडरपास से गुजरे करीब 14 हजार वाहन, 8 नवंबर रात 10 बजे तक चलेगा ट्रायलDadri Honey Trap Case: प्रेम जाल में फंसाकर युवक से चार लाख रुपये ऐंठने का आरोप, परेशान होकर खाया जहर, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्जNoida Drug Peddlers Arrested: फेज-1 और सेक्टर-126 पुलिस ने गांजा बेचने वाले दो आरोपी दबोचे, 4.25 किलो गांजा बरामद

Uttarakhand : आप नेताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ, प्रीतम सिंह की मौजूदगी में ली सदस्यता

Dehradun : प्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह की उपस्थिति में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता कुल्दीप चौधरी ने अपने साथियों सहित कांग्रेस पार्टी की नीतियों और राहुल गांधी के नेतृत्व के प्रति आस्था प्रकट करते हुए कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कुल्दीप चौधरी के साथ रोहित कुमार, मनोज कुमार, संजय सिंह और अनिल भाटिया ने भी आम आदमी पार्टी छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा।

उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह ने बताया कि आम आदमी पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने वाले नेताओं का माला पहनाकर स्वागत किया गया और उन्हें कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलवाई गई।

इस अवसर पर प्रीतम सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक पार्टी है जो सभी धर्मों, वर्गों, सम्प्रदायों और जातियों का सम्मान करती है। कांग्रेस पार्टी ने आजादी से लेकर आज तक राजनीति के साथ-साथ समाज सुधारक के रूप में भी काम किया है और समाज को एक नई दिशा दी है। उन्होंने कहा कि अन्य दलों ने लोकसभा चुनाव, विधानसभा चुनाव से लेकर आज तक झूठ बोलने के सिवा कुछ नहीं किया।

प्रीतम सिंह ने कहा कि कांग्रेस परिवार को जोड़ने के साथ ही जो कठिन समय में पार्टी के साथ रहे हैं उन कांग्रेसजनों के हितों की भी रक्षा की जाएगी। उन्होंने कहा कि कुल्दीप चौधरी पूर्व में कांग्रेस पार्टी के मजबूत कार्यकर्ता रहे हैं। उनकी घर वापसी और उनके साथियों के कांग्रेस पार्टी में शामिल होने से निश्चित रूप से पार्टी संगठन को मजबूती मिलेगी और आगामी विधानसभा चुनाव में भी पार्टी को इसका लाभ प्राप्त होगा।

इस अवसर पर महामंत्री संजय पालीवाल, पूर्व विधायक राजकुमार, जिलाध्यक्ष संजय किशोर, गौरव चौधरी, संजय कनोजिया कद्दू, सुनीत सिंह, पुनीत कुमार सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित थे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें