Tuesday, 27 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियां जोरों पर, डीएम-एसपी ने परखी व्यवस्थाएंMaharishi Valmiki Jayanti: महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से मानवता को जीवन जीने का मार्ग दिखाया: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीLucknow : ‘नर सेवा-नारायण सेवा’ के भाव से जनसेवा कर रही सरकार- मुख्यमंत्रीLucknow : ‘कन्नौज के बाद आजमगढ़ में बजेगा अखिलेश की विदाई का बाजा’, ओपी राजभर का तीखा हमलाKanpur : बड़े मियां और छोटे मियां को घुसपैठियों से प्यार, गरीबों के हक पर डाल रहे डाका- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : राहुल गांधी के काफिले में दुर्घटना पर योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, तीन सदस्यीय एसआईटी गठितKanpur : महर्षि वाल्मीकि आश्रम में सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना, प्राचीन शिवलिंग और सीता कुटिया के भी किए दर्शनKanpur : अखिलेश जी, विरासत में गद्दी मिल सकती है, बुद्धि नहीं, काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती- सीएम योगी

फ्लैट बेचने का झांसा देकर एक करोड़ हड़पने का आरोप

पिता-पुत्र समेत चार के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज
पिता-पुत्र समेत चार के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज

अमर सैनी

नोएडा।  ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। शहर की सोसाइटी में फ्लैट बेचने के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोपी पर फ्लैट बेचने के नाम पर एक करोड़ ग्यारह लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने आरोपी और उसके बेटे और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

सेक्टर बीटा वन में रहने वाले पवन कुमार ने बताया कि एक साल पहले एक प्रॉपर्टी डीलर के माध्यम से उनकी मुलाकात जेपी ग्रीन सोसाइटी निवासी सुनील सैनी से हुई। सुनील सैनी ने अपना फ्लैट बेचने के लिए कहा। पवन ने फ्लैट खरीदने की इच्छा जाहिर की तो सवा दो करोड़ रुपये में सौदा तय हुआ। पीड़ित ने एग्रीमेंट कर एक करोड़ ग्यारह लाख रुपये फ्लैट मालिक को दे दिए, बाकी रकम रजिस्ट्री के समय देना तय हुआ। एग्रीमेंट होने के बाद पीड़ित ने फ्लैट पर लोन लेने के लिए आवेदन किया तो पता चला की फ्लैट मालिक सुनील ने पूर्व में उसे पर लोन ले रखा है। पीड़ित ने फ्लैट मालिक सुनील से लोन चुकाने के लिए कहा तो वह टरकाना लगा। पीड़ित ने रजिस्ट्री के लिए कहा था तो आरोपी ने रजिस्ट्री करने से इनकार कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि सुनील सैनी और उसके बेटे ने उसे धमकाया की रजिस्ट्री के लिए दबाव बनाया तो जान से मार देंगे। पीड़ित ने इस मामले की शिकायत बीटा दो कोतवाली पुलिस से की, लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस कमिश्नर से मुलाकात की। पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर बीटा दो कोतवाली पुलिस ने आरोपी फ्लैट मालिक सुनील सैनी और उसके बेटे ध्रुव सैनी समेत चार अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच कर कार्रवाई होगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *