Tuesday, 27 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियां जोरों पर, डीएम-एसपी ने परखी व्यवस्थाएंMaharishi Valmiki Jayanti: महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से मानवता को जीवन जीने का मार्ग दिखाया: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीLucknow : ‘नर सेवा-नारायण सेवा’ के भाव से जनसेवा कर रही सरकार- मुख्यमंत्रीLucknow : ‘कन्नौज के बाद आजमगढ़ में बजेगा अखिलेश की विदाई का बाजा’, ओपी राजभर का तीखा हमलाKanpur : बड़े मियां और छोटे मियां को घुसपैठियों से प्यार, गरीबों के हक पर डाल रहे डाका- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : राहुल गांधी के काफिले में दुर्घटना पर योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, तीन सदस्यीय एसआईटी गठितKanpur : महर्षि वाल्मीकि आश्रम में सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना, प्राचीन शिवलिंग और सीता कुटिया के भी किए दर्शनKanpur : अखिलेश जी, विरासत में गद्दी मिल सकती है, बुद्धि नहीं, काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती- सीएम योगी

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बदमाश ने पुलिस पर की फायरिंग, एक हुआ घायल

थाना बिसरख क्षेत्र में सोमवार देर रात सेल्समैन की हत्या करने वाले बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी
थाना बिसरख क्षेत्र में सोमवार देर रात सेल्समैन की हत्या करने वाले बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी

अमर सैनी

नोएडा। थाना बिसरख क्षेत्र में सोमवार देर रात सेल्समैन की हत्या करने वाले बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। घटना में पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। जवाबी कार्रवाई में बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसके बाद उसे को पकड़ लिया गया। पकड़े गया बदमाश 25 हजार रुपये का इनामी है। घायल बदमाश ने 31 मार्च को अपने साथियों के साथ मिलकर सेल्समैन की हत्या कर दी थी। उसके साथी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
सोमवार देर रात थाना बिसरख पुलिस द्वारा एक मूर्ति चौराहे पर चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति बिना नम्बर प्लेट की मोटरसाइकिल पर सवार होकर गैलेक्सी वेगा गोलचक्कर की तरफ से आ रहा था। जिसको रुकने का इशारा किया गया, जो नहीं रुका और तेजी से कट मारकर सर्विस रोड पर चार मूर्ति की तरफ जाने वाले रास्ते की तरफ भागने लगा।बदमाश होने के शक पर पीछा किया गया तो बाइक सवार युवक द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से अवैध असलहा से फायर कर दिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसके बाद उसे पकड़ लिया गया। पकड़े गए बदमाश की पहचान नाजिम निवासी ग्राम खरदोनी शेखपुर थाना इंचोली जिला मेरठ के रूप में हुई। बदमाश के कब्जे से 1 अवैध तमंचा कारतूस और बाइक बरामद हुई है। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि पकड़ा गया बदमाश 25 हजार रुपये का इनामी है। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस केस में शामिल दूसरे आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *