
Patna (मृत्युंजय) : पटना में छात्रों पर कथित लाठीचार्ज और पुलिस फायरिंग के विरोध में शुक्रवार को बिहार विधानसभा में विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया।
सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष के सभी विधायक वेल में पहुंच गए और सरकार व पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की मौजूदगी में विपक्ष ने छात्रों पर हुई कार्रवाई को लेकर तीखा विरोध दर्ज कराया। विधायकों ने सरकार से मामले की उच्च स्तरीय जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।
लगातार हंगामे के कारण विधानसभा की कार्यवाही सुचारु रूप से नहीं चल सकी। हंगामे को देखते हुए अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी थी।





