Thursday, 29 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : सिंगापुर की तकनीक और यूपी का सामर्थ्य मिलकर लिखेंगे वैश्विक विकास की नई इबारत- मुख्यमंत्रीBulandshahar : बुलंदशहर में विधायक प्रदीप चौधरी ने निकाली किसान सम्मान संकल्प ट्रैक्टर रैलीBulandshahar : बुलंदशहर में गरजे आकाश आनंद, बोले – अखिलेश रंग बदलने में माहिर और राहुल कंफ्यूज नेताLucknow : इन्वेस्टमेंट, इनोवेशन एवं इंडस्ट्री का प्रमुख केंद्र बन रहा उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्रीLucknow : योगी सरकार में गोवंश संरक्षण को मिला आर्थिक संबल, मंडी परिषद का बजट नौ वर्षों में 15 गुना से अधिक बढ़ाLucknow : सीएम योगी के प्रयासों से 30 साल बाद मीरजापुर का जरगो बांध पानी से लबालब, किसान गदगदLucknow : योगी सरकार की पहल, दिवाली पर ‘एक दीया गोमाता के नाम’ अभियान, युवा लेंगे गो संरक्षण का संकल्पLucknow : योगी सरकार का विकसित भारत-2047 के लिए स्वच्छ और किफायती ऊर्जा व्यवस्था पर जोर

सफदरजंग अस्पताल में मुफ्त स्तन कैंसर जांच शिविर का आयोजन

-अस्पताल एनजीओ रिस्पेक्ट इंडिया के साथ मिलकर चलाएगा कैंसर जागरूकता अभियान
-अस्पताल एनजीओ रिस्पेक्ट इंडिया के साथ मिलकर चलाएगा कैंसर जागरूकता अभियान

नई दिल्ली, 22 अप्रैल ( टॉप स्टोरी न्यूज़ नेटवर्क ): सफदरजंग अस्पताल में सोमवार को महिलाओं के लिए मुफ्त स्तन कैंसर जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की अतिरिक्त सचिव रोली सिंह ने कहा कि स्तन कैंसर भारत में एक महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्वास्थ्य चिंता बनी हुई है। इस शिविर के आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को कैंसर के प्रति जागरूक करना और उन्हें सुलभ जांच प्रदान करना है।

अस्पताल की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वंदना तलवार ने कहा कि स्तन कैंसर भारत में महिलाओं में सबसे अधिक प्रचलित कैंसर में से एक है। नियमित जांच के माध्यम से प्रारंभिक पहचान अनगिनत जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण अंतर ला सकती है। हमने सभी महिलाओं को इस अवसर का लाभ उठाने और अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने के लिए प्रोत्साहित किया है। इस दौरान शिविर में उपलब्ध निशुल्क सेवाओं का लाभ उठाने के लिए दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों से लगभग 200 महिलाएं पहुंची। सोमवार सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित जांच शिविर के आयोजन में गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) रिस्पेक्ट इंडिया ने सहयोग किया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *