Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

कार की टक्कर से 2 की मौत, बाइक पर सवार थे 4, एक गलती से चली गई जान

हेलमेट होता तो बच जाती जान
हेलमेट होता तो बच जाती जान

अमर सैनी

नोएडा। थाना सेक्टर 58 क्षेत्र के सेक्टर 62 मेट्रो स्टेशन के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान 2 युवकों की मौत हो गई। जबकि 2 को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। बताया जा रहा है कि पहले तो चारों युवक एक बाइक पर सवार थे, इसके बाद किसी ने भी सिर पर हेलमेट नहीं लगाया हुआ था। अगर चारों युवक यातायात नियम का पालन करते हुए हेलमेट लगाकर चलते तो उनकी जान बच सकती थी।
पुलिस के मुताबिक एटा निवासी मुकेश सिंह, अलीगढ़ निवासी कैलाश कुमार, लायक सिंह और अनिल सेक्टर-61 स्थित उपेरा ग्लोबल कंपनी में काम करते थे। शनिवार रात एक बजकर 45 मिनट पर चारों एक बाइक पर सवार होकर सेक्टर-63 की तरफ जा रहे थे। जब वह फोर्टिस अस्पताल से सेक्टर-62 की तरफ जाने वाली सड़क पर बने पहले यूटर्न पर पहुंचे तभी पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चारों बाइक से उछलकर दूर जाकर गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आरोपी कार चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। राहगीरों की मदद से पुलिस ने चारों घायलों को नजदीक के अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। इलाज के दौरान मुकेश को दिल्ली के एम्स अस्पताल के लिए रेफर किया गया। दिल्ली पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। मुकेश के सिर समेत शरीर के अन्य हिस्से में चोट आई थी। थोड़ी ही देर बाद फोर्टिस अस्पताल में उपचार के दौरान कैलाश कुमार की भी मौत हो गई। लायक सिंह और अनिल को मामूली चोट आई। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई,जिससे यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए भेजने के साथ ही यातायात को सामान्य कराया।

शोक में डूबे सहकर्मी
पुलिस जांच में पता चला है कि चारों युवक एक कंपनी में नौकरी करते थे और अलग-अलग इलाकों के किराये पर रहते थे। जिस कंपनी में युवक काम करते थे, रविवार सुबह जैसे ही वहां के लोगों को हादसे की जानकारी हुई, कंपनी में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जा रहा है कि रविवार देर शाम मृतकों के परिजन शवों को लेकर अपने पृतक गांव चले गए। जहां सोमवार को शवों का दाह संस्कार कर दिया गया है।

हेलमेट होता तो बच जाती जान
पुलिस का कहना है कि जहां हादसा हुआ है, वहां कोई हेलमेट नहीं मिला है। बाइक पर दो से ज्यादा लोग सवार थे और किसी ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था। अगर सभी ने हेलमेट पहना होता तो जान बच भी सकती थी। मुकेश के घर में पत्नी और एक बेटी है। मुकेश घर में कमाने वाला इकलौता व्यक्ति था।

कार और बाइक की स्पीड थी तेज
बताया जा रहा है कि घटना के समय कार और बाइक दोनों की स्पीड तेज थी। इस संबंध में एसीपी 2 का कहना है कि मृतकों के परिजनों की शिकायत पर अज्ञात वर्ना कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *