Saturday, 31 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Haryana Sports Awards:  पदक कुछ क्षणों में गले में डलता है, लेकिन उसे हासिल करने के लिए खिलाड़ी अपना जीवन लगा देता है : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीHaryana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन संघर्ष और राष्ट्र सेवा की यात्रा युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीLucknow : बच्चों की सेहत और पोषण की प्रहरी बनी योगी सरकार, भोजन परोसने से पहले गुणवत्ता जांचने की व्यवस्थाLucknow : बारिश से प्रभावित लोगों की मदद कर दिलाएं राहत- मुख्यमंत्रीMathura : मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर दान में पारदर्शिता, सोने-चांदी की जांच के लिए लगी अत्याधुनिक मशीनNoida Cyber Fraud Cases: ठगों ने खुद को बैंक अधिकारी बताकर 36 लाख से अधिक ऐंठेNoida Mati Kala Mahotsav: नोएडा में दीवाली पर सजेगा ‘माटी कला महोत्सवDelhi Vehicle Entry Restrictions: सीमाओं पर बढ़ी सख्ती, नोएडा के 1.50 लाख वाहनों को रोकने के लिए चार टीमें तैनात

नोएडा में डीएनडी पर हादसे में तीसरी मौत

नोएडा के डीएनडी पर तेज रफ्तार कार के डिवाइडर से टकराने से घायल हुए एक और युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई
नोएडा के डीएनडी पर तेज रफ्तार कार के डिवाइडर से टकराने से घायल हुए एक और युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई

अमर सैनी

नोएडा। नोएडा के डीएनडी पर तेज रफ्तार कार के डिवाइडर से टकराने से घायल हुए एक और युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के कुछ ही मिनट बाद दो युवकों की मौत हो गई। एक अन्य घायल युवती का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के बाद से मृतकों के घर में कोहराम मचा हुआ है।
जानकारी के मुताबिक गुरुवार रात हरियाणा नंबर की कार दिल्ली से नोएडा की ओर आ रही थी। कार में दिल्ली के जनकपुरी निवासी सिद्धार्थ, रजत, प्रकाशिका और चिराग सवार थे। जैसे ही कार डीएनडी पार कर नोएडा पहुंची तो फिल्म सिटी उतरने वाले रास्ते के पास सड़क के बीच में लगे डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार सवार चारों लोग घायल हो गए। हादसे के कुछ देर बाद इलाज के दौरान सिद्धार्थ और चिराग की मौत हो गई। रजत और प्रकाशिका की हालत गंभीर थी। रविवार रात इलाज के दौरान रजत की भी मौत हो गई। रजत स्नातक का छात्र था। जबकि प्रकाशिका की स्थिति स्थिर बनी हुई है। फेज वन थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे के बाद जब घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा था तो उनके मोबाइल पर परिजनों के फोन आने लगे। कॉल आने के बाद घायलों की जानकारी उनके परिजनों को दी गई। कुछ देर बाद परिजन अस्पताल पहुंचे। कार सवार कहां जा रहे थे इसकी जानकारी परिवार वालों को भी नहीं है। हादसे के तुरंत बाद जिन दो लोगों की मौत हो गई, उनमें से एक ड्राइविंग सीट पर था, जबकि दूसरा उसके बगल में बैठा था।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *