Saturday, 24 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Noida Samajwadi Party FIR: धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी पर दादरी में मुकदमा दर्जNoida High Rise Death: सूरजपुर की आर्च सोसाइटी में 12वीं मंजिल से गिरकर 12 वर्षीय छात्र की संदिग्ध मौतDankaur Assault Old Enmity: ऊंची दनकौर में पुरानी रंजिश के चलते युवक पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्जAll India Gurjar Mahasabha Controversy: वीर गुर्जर महासभा ने दिल्ली सम्मेलन के आयोजकों को बताया भाजपा एजेंट, विरोध की दी चेतावनीNoida Metro Aqua Line Record: एक्वा लाइन में एक दिन में 1.05 लाख यात्रियों का नया रिकॉर्ड, एक नवंबर से घटेगा ट्रेनों का अंतरालGreater Noida Demolition Drive: पुराना हैबतपुर के डूब क्षेत्र में 40 हजार वर्ग मीटर जमीन पर प्राधिकरण का चला बुल्डोजरGreater Noida Anti Pollution Drive: ग्रैप नियमों के तहत शहर 21 जोन में बंटा, 216 एंटी स्मॉग गन और 11 स्वीपिंग मशीनें तैनातNoida Development Review Meeting: सीडीओ भाल चंद्र त्रिपाठी ने सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में कम प्रगति वाले विभागों को दी सख्त चेतावनी

तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, दोस्तों के सामने दो जिगरी यार की हुई मौत

थाना फेज 1 क्षेत्र में डीएनडी के पास दिल्ली से नोएडा की तरफ आ रही एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराने पर चीख पुकार मच गई
डिवाइडर से टकराते ही खुले एयरबैग, फिर भी एक हुई मौत

अमर सैनी

नोएडा। थाना फेज 1 क्षेत्र में डीएनडी के पास दिल्ली से नोएडा की तरफ आ रही एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराने पर चीख पुकार मच गई। हादसे में कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार सवार युवती समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि युवती समेत चारों लोग गहरे दोस्त थे।

डिवाइडर से टकराते ही खुले एयरबैग, फिर भी एक हुई मौत
पुलिस के मुताबिक गुरुवार देर रात थाना फेज 1 क्षेत्र में डीएनडी के पास हरियाणा नंबर की एक हुंडई कार दिल्ली से नोएडा की ओर आ रही थी। कार में एक युवती समेत चार लोग सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार जैसे ही डीएनडी पार कर नोएडा पहुंची तो फिल्म सिटी की उतराई के पास डिवाइडर में जा घुसी। डिवाइडर से टकराते ही कार में लगे एयरबैग खुल गए।
गनीमत यह रही कि हादसे के दौरान कोई अन्य वाहन नहीं टकराया। वहां से गुजर रहे वाहन चालकों ने गंभीर रूप से घायल चारों लोगों को कार से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायलों को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दो युवकों को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि घायलों का इलाज चल रहा है। घटना के बाद मौके पर जाम लग गया, जिसे पुलिस द्वारा करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद सुचारू किया गया है।

चारों थे दोस्त
थाना प्रभारी ने बताया कि मृतकों की पहचान सिद्धार्थ पुत्र करण यादव निवासी डीजी 2 166बी डीडीए फ्लैट विकासपुरी दिल्ली और चिराग निवासी दिल्ली के रूप में हुई है। वहीं घायलों की पहचान रजत पुत्र जगदीश भारद्वाज निवासी सी 227 जनकपुरी दिल्ली और प्रकाशांशिका पुत्री रमित निवासी सी 3 ए ब्लॉक जनकपुरी दिल्ली के रूप में हुई है। चारों दोस्त थे और किसी पार्टी में नोएडा जा रहे थे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *