Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

नोएडा में बावरिया गिरोह के तीन बदमाश गिरफ्तार

मोटर साइकिल से वारदात कर कार में बैठकर हो जाते थे फरार
मोटर साइकिल से वारदात कर कार में बैठकर हो जाते थे फरार

अमर सैनी

नोएडा: नोएडा की थाना सकटर 20 पुलिस और क्राइम रिस्पांस टीम ने संयुक्त अभियान के तहत तीन शातिर बावरिया बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को गुरुवार सुबह सेक्टर 31 स्थित शहीद भगत सिंह पार्क के पास से गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपी एनसीआर में चेन लूट की वारदातें करते हैं। इनके कब्जे से 10 लाख रुपये कीमत की 10 सोने की चेन, एक कार-बाइक, तीन तमंचे और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

चैन स्नैचिंग की वारदातों को देते हैं अंजाम
पुलिस उपायुक्त जोन प्रथम विद्यासागर मिश्रा ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान
शेर सिंह उर्फ शेरू पुत्र नीरंजन सिंह निवासी ग्राम अलाउद्दीन पुर थाना झिझाना जिला शामली, सनी शर्मा उर्फ रामपाल उर्फ रामा बावरिया पुत्र क्रान्तिलाल निवासी ग्राम गाजीवाला हनुमान गली श्यामपुर कांगली थाना श्यामपुर जिला हरिद्वार और दया सागर पुत्र कमल सिंह निवासी गुनियाना मन्डी पीरखाना बस्ती गली सं0 02 जिला भटिंडा पंजाब के रूप में हुई है। चेन स्नैचरों का यह शातिर अन्तर्राजीय गिरोह है । गिरोह का सरगना शेर सिंह उर्फ शेरू है। यह पिछले कई वर्षों से चेन स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम दे रहा है । जिस जनपद में यह स्नैचिंग की घटना को अंजाम देते हैं वहां जाकर यह कुछ दिन पूर्व किराए पर रहना प्रारंभ करते थे और चेन स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम देते थे। किराए पर रहने के दौरान विभिन्न स्थानों पर यह गिरोह आस-पास के स्थानों की रैकी कर वारदात को अंजाम देते थे। गैंग सरगना शेर सिंह उर्फ शेरू चेन स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम देने के लिए रणनीती तैयार करता था, जिसके तहत घटना को अंजाम दिया जाता था । स्नैचिंग की घटना को अंजाम देने के लिए यह गिरोह पहले एक मोटर साईकिल चोरी करता था तथा घटना कारित करते समय मोटर साइकिल से नम्बर प्लेट को हटा दिया जाता था ।

सेक्टरों को चिन्हित कर करता था लूट
यह शातिर चेन स्नैचर गैंग चिन्हित किए गए सेक्टरों में नंबर से वारदातों को अंजाम देता था । जैसे एक बार घटना सेक्टर 26 में कर दी गई, तो अगली बार घटना सेक्टर 19 में, इसके बाद सेक्टर 20 में और फिर पुनः सेक्टर 26 में वारदात करता था । ऐसा करने से यह पुलिस को भ्रमित करने का प्रयास करता था कि जिस सेक्टर में घटना हुई थी पुलिस उसी सेक्टर में गस्त व पेट्रोलिंग करती थी और फिर यह शातिर स्नैचर अन्य सेक्टरों में घटना कर देते थे ।

मोटर साइकिल से वारदात कर कार में बैठकर हो जाते थे फरार
यह शातिर गिरोह पुलिस से बचने के लिए घटना के समय प्रयुक्त मोटर साइकिल को स्नैचिंग के पश्चात कुछ दूरी पर जाकर मोटर साइकिल को खड़ी कर देते थे। वहां पर पूर्व से ही इनका एक साथी जो पहले से ही कार को लेकर खड़ा होता था उसमें बैठकर वहां से भाग जाते थे।

पांच वारदातों के बाद बदल देते थे जनपद, अन्तर रहता था 500 किमी
एक जनपद में चार-पांच घटना करने के पश्चात यह गिरोह फिर अगले जनपद को अपना निशाना बनाता था । पहली घटना के पश्चात अन्य घटना स्थल में करीबन 500 किमी का अन्तर रखते हुए यह अन्य प्रदेश/जनपद में स्नैचिंग की घटना को पुनः अंजाम देते थे । जैसे पहली घटना नोएडा में तो दुसरी घटना लखनऊ के आसपास के जनपदों में करते थे ।यह गिरोह स्नैचिंग की घटना को कारित करने के पश्चात, पुनः स्नैचिंग की घटना को करने से पूर्व घटना में प्रयुक्त वाहन(कार/मोटर साइकिल) को बदल देते थे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *