Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

नोएडा में युवती ने जीवनभर की कमाई गवाई

नोएडा में एक युवती को ऑनलाइन ट्रेडिंग करना महंगा पड़ गया
नोएडा में एक युवती को ऑनलाइन ट्रेडिंग करना महंगा पड़ गया

अमर सैनी

नोएडा: नोएडा में एक युवती को ऑनलाइन ट्रेडिंग करना महंगा पड़ गया। साइबर ठगों ने टेलीग्राम से सम्पर्क कर युवती को वर्कफ्रॉम होम के बारे में बताया। इसके बाद आरोपियों ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर कई बारी में युवती से करीब 41.06 लाख रुपये ठग लिए। युवती ने मामले की शिकायत थाना सेक्टर 20 पुलिस से की है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर 4 के गोर सिटी में रहने वाली स्वाती भारती नोएडा के सेक्टर 16ए स्थित फिल्म सिटी में नौकरी करती है। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 21 मार्च को टेलीग्राम के जरिए उन्होंने कुछ ऑनलाइन ट्रेडिंग करने वाले कुछ लोगों से सम्पर्क किया। आरोपियों ने घर बैठे काम करने का लालच देकर उनसे कहा कि गूगल में रिव्यू देने पर आपको 50 रुपये मिलेंगे। इसके बाद उन्होंने 1 अप्रैल से यह शुरू कर दिया। उन्हें पैसा मिलने लगा। इस बीच आरोपियों ने उनसे कहा कि हम आपका ट्रेडिंग एकाउंट खोल रहे हैं आपको 2 हजार रुपये जमा करने होंगे। इसके बाद आप अपना ट्रेडिंग किया हुआ पैसा खुद ही निकाल लेना। इसके बाद युवती ट्रेडिंग के बाद खुद ही पैसा निकालने लगी। पीड़िता का कहना है कि कुछ दिन बाद पैसे निकलने बंद हो गए। पूछने पर आरोपियों ने तरह-तरह के बहाने बनाकर उससे करीब 41,06354 लाख रुपये ठग लिए। जबकि उसे 46,73154 लाख रुपये वापस मिलने थे। पीड़िता का कहना है कि आरोपियों ने उसकी जीवन भर की कमाई हड़प ली। बताया जा रहा है कि साइबर ठगों के झांसे में आकर युवती ने पड़ोसियों और लोन लेकर भी पैसा दिया है। इस घटना के बाद से युवती का रो-रोकर बुरा हाल है। युवती के दोस्त का कहना है कि उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि मामले में धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *