Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

पुलिस ने दो बदमाशों को किया गिरफ्तार, अवैध शराब की करते थे तस्करी

बिसरख थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने अवैध शराब की तस्करी करने वाले 2 बदमाशों को गिरफ्तार किया
बिसरख थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने अवैध शराब की तस्करी करने वाले 2 बदमाशों को गिरफ्तार किया

अमर सैनी

नोएडा। बिसरख थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने अवैध शराब की तस्करी करने वाले 2 बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से 200 पेटी अवैध शराब बरामद की गई है, जिसकी कीमत 7 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है। साथ ही पुलिस टीम ने मौके से एक गाड़ी को भी कब्जे में लिया है।

दरअसल, गौतमबुद्ध नगर में 26 अप्रैल को दूसरे चरण में मतदान किया जाएगा। ऐसे में पुलिस विभाग लगातार चेकिंग अभियान चला रही है। इसी कड़ी में गुरुवार को टीम ने 2 बदमाशों को गिरफ्तार किया है,जो कि अवैध शराब की तस्करी किया करते थे। बदमाशों का नाम सागर उर्फ मोन्टी और रमन है।
बिसरख पुलिस के मुताबिक, दोनों ही बदमाशों के कब्जे से 200 पेटी (कुल 10000 पव्वे) रसीला संतरा मसालेदार देशी शराब हरियाणा मार्का के साथ ही एक गाड़ी को भी बरामद किया गया है। पकड़ी गई अवैध शराब की कीमत करीबन 7 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने दोनों ही बदमाशों को जेल भेज दिया है। आगे की कार्रवाई जारी है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *