Wednesday, 28 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : बुलंदशहर रोड पर अवैध कॉलोनी पर एचपीडीए की बड़ी कार्रवाई, 27 हजार वर्ग मीटर प्लाटिंग ध्वस्तHaryana Investment: गुजरात दौरे के पहले दिन हरियाणा को 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की निवेशकों से बैठकेंKullu Dussehra 2026: देवी-देवताओं के नजराने में 5% और बजंतरियों के मानदेय में 10% की बढ़ोतरी, मुख्यमंत्री सुक्खू ने की कई घोषणाएंKullu Dussehra: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रघुनाथ मंदिर में शीश नवाया, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना कीKullu Dussehra 2026: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने छठी सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता की, सतिंदर सरताज की प्रस्तुति ने मोहा मनChandigarh : श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर फिर से खोला जाना चाहिए; धार्मिक भावना के मामले राजनीति से ऊपर होने चाहिए- मुख्यमंत्रीLucknow : कभी बेटियों का स्कूल जाना था मुश्किल, आज रात दो बजे भी बेखौफ लौटती हैं घर- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथAyodhya : योगी सरकार के दसवें दीपोत्सव में देश-विदेश की रामलीलाओं का संगम, अयोध्या में 10 से 15 मंचों पर होगा आयोजन

पार्टी अध्यक्ष ने कमिश्नर को धमकाया, मुकदमा दर्ज

ग्रेटर नोएडा में एक राजीनितक पार्टी के अध्यक्ष पर स्टेट टैक्स के असिस्टेंट कमिश्नर को धमकाने का आरोप लगा
ग्रेटर नोएडा में एक राजीनितक पार्टी के अध्यक्ष पर स्टेट टैक्स के असिस्टेंट कमिश्नर को धमकाने का आरोप लगा

अमर सैनी

नोएडा: ग्रेटर नोएडा में एक राजीनितक पार्टी के अध्यक्ष पर स्टेट टैक्स के असिस्टेंट कमिश्नर को धमकाने का आरोप लगा है। इस संबंध में कमिश्नर की तरफ से थाना नॉलेज पार्क में पार्टी अध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नॉलेज पार्क के प्रभारी निरीक्षक विपिन कुमार ने बताया कि सहायक आयुत राज्य कर अनुज कुमार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनका ऑफिस सेक्टर -148 में है। उन्होंने शिकायत में बताया कि वह अपने कार्यालय में उपस्थित थे। इसी बीच अजय टंडन नामक अधिवक्ता वहां पर आया। उसने खुद को राष्ट्रीय ईमानदार पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बताया। इस दौरान धारा-32 के तहत सुनवाई होनी थी, जिसमें अजय टंडन उपस्थित थे। इस बीच उन्हें बैठने को कहा गया, लेकिन वह खड़े रहे और उन्हें अपशब्द बोलना शुरू कर दिया। पीड़ित के मुताबिक उन्होंने कहा कि तुम सब चोर और बेईमान अधिकारी हो।मैं तुम सबको जेल भिजवा दूंगा, नहीं तो मैं जैसे कहता हूं वैसा ही करो। पीड़ित से आरोपी ने कहा कि मेरा काम कर दो अन्यथा मैं इतनी शिकायत करूंगा कि तुम नौकरी कम करोगे, मेरी शिकायतों का जवाब ज्यादा दोगे, और नौकरी करना भूल जाओगे। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित का कहना है कि अजय ने उन्हें धमकी देते हुए कहा कि उसने पूरे भारत में काफी लोगों की शिकायत की है। जो लोग उसका काम नहीं करते वो उनकी शिकायत कर देता है। इसके बाद अजय उन्हें और उनके कार्यालय में नौकरी करने वाले अन्य कर्मचारियों को धमकी देते हुए वहां से चला गया। थाना प्रभारी निरीक्षक विपिन कुमार ने बताया कि यह घटना 20 दिसंबर वर्ष 2023 की है। घटना की शिकायत मंगलवार को की गई थी। इस मामले में अजय टंडन नामक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *