Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

ग्रेटर नोएडा में शादी में शरीक होने आए दामाद को पीटा

थाना जेवर क्षेत्र में शादी में शरीक होने अपनी ससुराल पहुंचे जमाई राजा के साथ चार लोगों ने मारपीट कर दी
थाना जेवर क्षेत्र में शादी में शरीक होने अपनी ससुराल पहुंचे जमाई राजा के साथ चार लोगों ने मारपीट कर दी

अमर सैनी

नोएडा। थाना जेवर क्षेत्र में शादी में शरीक होने अपनी ससुराल पहुंचे जमाई राजा के साथ चार लोगों ने मारपीट कर दी। इस दौरान पति को बचाने पहुंची पत्नी के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस को दी शिकायत में राजवीर पुत्र दान बिहारी ने बताया कि वह वृन्दावन का रहने वाला है। पीड़ित के मुताबिक 14 अप्रैल को वह अपनी पत्नी रेखा के साथ जेवर खादर में आयोजित एक शादी में शामिल होने आया था। शादी में खाना खाने के बाद वह अपने जीजा जगमोहन के घर जा रहा था, तभी रास्ते में उसे शिवकुमार उर्फ चीकू, रोहित उर्फ हेतराम, अजय और आकाश मिले। किसी बात को लेकर आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। जब उसने विरोध किया तो उन्होंने उसकी पिटाई कर दी। जब वह अपनी पत्नी के साथ अपने पुराने घर की ओर भागा तो आरोपी उसका पीछा करते हुए उसके पुराने घर तक पहुंच गए और वहां भी उन्होंने उसे और उसकी पत्नी को पीटा। उन्होंने बताया कि आसपास के लोगों ने पीड़िता को आरोपियों से बचाया। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि यह घटना 14 अप्रैल की है। पीड़ित की शिकायत पर चार लोगों को नामजद करते हुए केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *