Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

पुलिस ने नोएडा के सेक्टर-126 में चलाया अभियान

सेक्टर-126 के आस-पास आए दिन मारपीट के वीडियो वायरल होने की घटनाएं सामने आ रही थी
सेक्टर-126 के आस-पास आए दिन मारपीट के वीडियो वायरल होने की घटनाएं सामने आ रही थी

अमर सैनी

नोएडा। सेक्टर-126 के आस-पास आए दिन मारपीट के वीडियो वायरल होने की घटनाएं सामने आ रही थी। इसके अलावा यहां अवैध ढाबा, स्नकर, अवैध हुक्का के अलावा तमाम असंवैधानिक गतिविधियों का चलन बढ़ रहा था। जिसकी शिकायत लगातार पुलिस को मिल रही थी। जिसको देखते हुए एडसीसीपी मनीष मिश्रा और एसीपी प्रवीण सिंह की अगुआई में बड़े स्तर पर अभियान चलाया गया।

यह अभियान यहां बनी एक निजी यूनिवर्सिटी के आस-पास चलाया गया। अभियान के दौरान 278 गाड़ियों के चालान व 16 गाडियों को टो किया गया। सभी वाहन चालकों को निर्देशित किया गया कि वह यातायात नियमों का पालन करे। उनके विरूद्ध कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जायेगी। पुलिस टीम द्वारा आस-पास के क्षेत्र में पे ट्रोलिंग करते हुए संदिग्ध प्रतीत हो रहे वाहनों व्यक्तियों की तलाशी भी ली गई। एडीसीपी ने बताया कि यहां बने अवैध ढाबों को बंद कराया गया। रेहड़ी पटरी को हटाया गया। हुक्का बेचने वालों को हटाया गया। इन्ही सबकी वजह से बाहरी लोगों का यहां आना शुरू हो गया था। इस कारण ही यहां मारपीट की घटनाएं बढ़ रही थी। यहां पर कई लोगों ने किराए पर कमरा लेकर उसमें स्नूकर आदि शुरू किया था। जिसको भी बंद कराया गया। वहीं ढाबा और दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि इस प्रकार की अनैतिक गतिविधियां यहां नहीं होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि अभियान निरंतर जारी रहेगा। ताकि इस तरह की अनैतिक गतिविधियां यहां संचालित नहीं हो सके।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *