Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

दो वाहन चोर गिरफ्तार

नोएडा के भंगेल बाजार से पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार किया है
नोएडा के भंगेल बाजार से पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार किया है

अमर सैनी

नोएडा के भंगेल बाजार से पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार किया है। वे रेकी कर वाहन चुराते थे। उसके बाद उसे मनमाने दाम पर बेचते थे। पकड़े गये बदमाशों की पहचान मोहम्मद समीर और समीर खान के रूप में हुई है। उनके पास से 10 गाड़ियां बरामद हुई है।

एडीसीपी शक्ति अवस्थी ने बताया कि ये लोग ऑन डिमांड बाइक और स्कूटी की चोरी करते थे। इसके लिए पहले दिन वे बाजार और अन्य स्थानों पर बाइक और स्कूटी की रेकी करते थे। इसके बाद चोरी की घटना करते थे। इसके बाद उन्हें खाली प्लाट या जिस व्यक्ति से डिमांड आती थी वहां पहुंचा देते थे। यही नहीं बाइक और स्कूटी के पार्टस कबाड़ी को बेचकर फरार हो जाते थे। ये चोरी की बाइक से ही रेकी करते थी। ताकि यदि किसी को शक हो पकड़ने का प्रयास करे तो बाइक छोड़कर भाग सके।

दिल्ली और गाजियाबाद में सबसे ज्यादा वारदात को दिया अंजाम
दोनों से पूछताछ की गई। इन दोनों ने अधिकतर चोरी की घटनाएं दिल्ली के शाहीन बाग, बदरपुर, वैल्कम, गाजियाबाद में की है। नोएडा में हाल ही में ये दोनों सक्रिय हुए थे। मुखबिर से जानकारी मिलने पर इन दोनों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में बताया कि बार्डर के एरिया में चोरी करने की वजह ये थी चोरी करने के बाद ये बार्डर पार कर लेते थे। जिससे पुलिस को चकमा दे सके। फिलहाल इनको गिरफ्तार कर इनको डिमांड देने वाले लोगों पर शिकंजा कसने की तैयारी की जा रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *