Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

भारतीय तटरक्षक बल ने कारवार में फंसी मछली पकड़ने वाली नाव को बचाया

भारतीय तट रक्षक (आईसीजी) ने मंगलवार को एक मछली पकड़ने वाली भारतीय नाव को सफलतापूर्वक बचाया
भारतीय तट रक्षक (आईसीजी) ने मंगलवार को एक मछली पकड़ने वाली भारतीय नाव को सफलतापूर्वक बचाया

अमर सैनी

नई दिल्ली,16 अप्रैल : भारतीय तट रक्षक (आईसीजी) ने मंगलवार को एक मछली पकड़ने वाली भारतीय नाव को सफलतापूर्वक बचाया, जिसका इंजन कर्नाटक के कारवार से लगभग 215 समुद्री मील की दूरी पर खराब हो गया था।

दरअसल, आईसीजी जहाज सावित्रीबाई फुले को इंडियन फिशरीज बोट (आईएफबी) रोज़री से एक कॉल मिली थी कि वह संकट में फंसी हुई है। आईसीजी ने जल्द ही प्रतिकूल समुद्री परिस्थितियों के बीच नाव के साथ संपर्क स्थापित किया और वहां पहुंचकर नाव इंजन को ठीक करने का प्रयास किया।

इसके बाद मत्स्य पालन विभाग और तटरक्षक जिला मुख्यालय (कर्नाटक) की मदद से मछली पकड़ने वाली नाव को कारवार की ओर ले जाया गया। आईएफबी को श्री लक्ष्मी नारायण को सौंप दिया गया, जो इसे सुरक्षित रूप से कारवार बंदरगाह तक ले गई।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *