Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

नोएडा एयरपोर्ट तक ईंधन की पाइप लाइन बिछेगी

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टैंक फार्म तक 34 किलोमीटर लंबी विमानन टरबाइन ईंधन (एटीएफ) पाइपलाइन बिछाई जाएगी
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टैंक फार्म तक 34 किलोमीटर लंबी विमानन टरबाइन ईंधन (एटीएफ) पाइपलाइन बिछाई जाएगी

अमर सैनी

नोएडा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टैंक फार्म तक 34 किलोमीटर लंबी विमानन टरबाइन ईंधन (एटीएफ) पाइपलाइन बिछाई जाएगी। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) के बीच इसको लेकर समझौता हुआ। पाइपलाइन कार्बन उत्सर्जन को कम करते हुए एयरपोर्ट की एटीएफ मांग को पूरा करेगी। सितंबर अंत तक एयरपोर्ट से विमानों की उड़ान प्रस्तावित है। ऐसे में कार्यों को गति दी जा रही है।
भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड अपने पियाला टर्मिनल से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टैंक फार्म तक पाइपलाइन बिछाएगा। बीपीसीएल का पियाला टर्मिनल हरियाणा के फरीदाबाद में है। यह पाइपलाइन 34 किलोमीटर की होगी और एयरपोर्ट परिसर के भीतर 1.2 किलोमीटर लंबी होगी। पाइपलाइन के माध्यम से कार्बन उत्सर्जन को कम किया जा सकेगा, जिससे पर्यावरण को भी कोई नुकसान नहीं होगा। यह लाइन पूरी तरह भूमिगत होगी, जो ईंधन प्राप्ति की प्रक्रिया को आसान बनाएगी। इससे टैंकरों की आवाजाही बंद होगी और कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी।

बीपीसीएल के निदेशक (विपणन) सुखमल जैन ने कहा कि कंपनी भारत में हवाई अड्डों और संबद्ध बुनियादी ढांचे पर एटीएफ सुविधाएं स्थापित करने में आगे रही है। बीपीसीएल सड़क के जरिये के ईंधन परिवहन को कम कर कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने को लेकर प्रतिबद्ध है। हवाई अड्डे की मुख्य परिचालन अधिकारी किरण जैन ने कहा यह कदम कार्बन उत्सर्जन को कम करेगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *