Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

बुजुर्ग और युवक के बीच मारपीट का वीडियो वायरल

फेज-2 में बुजुर्ग और युवक के बीच मारपीट हुई। बताया जा रहा है कि दोनों पिता-पुत्र हैं
फेज-2 में बुजुर्ग और युवक के बीच मारपीट हुई। बताया जा रहा है कि दोनों पिता-पुत्र हैं

अमर सैनी

नोएडा। फेज-2 में बुजुर्ग और युवक के बीच मारपीट हुई। बताया जा रहा है कि दोनों पिता-पुत्र हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। पुलिस ने मामले में संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है।
सोशल मीडिया पर वायरल 40 सेकेंड के वीडियो में मूंगफली के ठेले के पास एक बुजुर्ग डंडे से 20 वर्षीय युवक को सड़क पर पीटता दिख रहा है। युवक अपना बचाव करने के लिए आरोपी व्यक्ति से भिड़ता नजर रहा है। कुछ देर बाद आरोपी व्यक्ति ठेले में रखा डंडा निकालकर युवक को मारता नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि घटना फेज दो क्षेत्र की है। मारपीट कर रहे दोनों लोग रिश्ते में पिता-पुत्र हैं। उनके बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद पिता ने ठेले से डंडा निकाला और अपने बेटे को मारना शुरू कर दिया। लोगों ने मामले में कमिश्नरेट पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *