Wednesday, 28 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : बुलंदशहर रोड पर अवैध कॉलोनी पर एचपीडीए की बड़ी कार्रवाई, 27 हजार वर्ग मीटर प्लाटिंग ध्वस्तHaryana Investment: गुजरात दौरे के पहले दिन हरियाणा को 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की निवेशकों से बैठकेंKullu Dussehra 2026: देवी-देवताओं के नजराने में 5% और बजंतरियों के मानदेय में 10% की बढ़ोतरी, मुख्यमंत्री सुक्खू ने की कई घोषणाएंKullu Dussehra: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रघुनाथ मंदिर में शीश नवाया, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना कीKullu Dussehra 2026: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने छठी सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता की, सतिंदर सरताज की प्रस्तुति ने मोहा मनChandigarh : श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर फिर से खोला जाना चाहिए; धार्मिक भावना के मामले राजनीति से ऊपर होने चाहिए- मुख्यमंत्रीLucknow : कभी बेटियों का स्कूल जाना था मुश्किल, आज रात दो बजे भी बेखौफ लौटती हैं घर- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथAyodhya : योगी सरकार के दसवें दीपोत्सव में देश-विदेश की रामलीलाओं का संगम, अयोध्या में 10 से 15 मंचों पर होगा आयोजन

गोदाम में आग लगने से मचा हड़कंप

कोतवाली फेज-वन क्षेत्र के गांव हरौला स्थित गोदाम में शुक्रवार शाम अचानक आग लग गई
कोतवाली फेज-वन क्षेत्र के गांव हरौला स्थित गोदाम में शुक्रवार शाम अचानक आग लग गई

अमर सैनी

नोएडा। कोतवाली फेज-वन क्षेत्र के गांव हरौला स्थित गोदाम में शुक्रवार शाम अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना पर दमकल विभाग के कर्मी फायर टेंडर लेकर पहुंच गए। आठ गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास खबर लिखे जाने तक जारी है। स्थानीय लोग भी आग बुझाने में जुटे रहे। शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि आग गोदाम में प्रथम तल पर लगी थी। गोदाम के अंदर भारी मात्रा में घी और तेल रखा हुआ था। जिसके कारण आग कुछ ही देर में तीन मंजिला की पूरी बिल्डिंग में फैल गई। आग की घटना से गोदाम में रखा किराने का सामान पूरी तरह से जलकर राख हो गया। सैकड़ों की संख्या में लोग घटनास्थल पर आ गए। गोदाम में तेल और घी होने के कारण लगातार आग के गोले उठ रहे थे। जिसकी वजह से अग्निशमन कर्मियों को आग को बुझाने में कड़ी मशक्कत उठानी पड़ी। जिस समय आग लगी गोदाम के अंदर करीब बीस लोग मौजूद थे। तेज लपटें उठते देख ही सभी ने बाहर भागकर अपनी जान बचाई। गनीमत रही कि आग का दायरा बढ़ने से पहले ही सभी लोग सकुशल बाहर निकल आए। गोदाम के अंदर कई ग्राहक भी घटना के समय मौजूद थे।

आसपास के लोगों को बाहर निकाला गया
इंटरनेट मीडिया पर अग्निकांड के कई वीडियो भी प्रसारित हुए हैं। जिनमें तेज लपटें उठती हुई दिख रही हैं। आग से हुए नुकसान का आकलन आग पर पूरी तरह से काबू पाने के बाद किया जाएगा। गोदाम में पत्तल और दोने होने के कारण आग महज पांच मिनट में पूरी बिल्डिंग में फैल गई। एहतियात के तौर पर आसपास की दुकानों और घरों में रहने वाले लोगों को बाहर निकाल लिया गया। आग लगने से कोई जनहानि नहीं हुई है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *