Wednesday, 28 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : बुलंदशहर रोड पर अवैध कॉलोनी पर एचपीडीए की बड़ी कार्रवाई, 27 हजार वर्ग मीटर प्लाटिंग ध्वस्तHaryana Investment: गुजरात दौरे के पहले दिन हरियाणा को 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की निवेशकों से बैठकेंKullu Dussehra 2026: देवी-देवताओं के नजराने में 5% और बजंतरियों के मानदेय में 10% की बढ़ोतरी, मुख्यमंत्री सुक्खू ने की कई घोषणाएंKullu Dussehra: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रघुनाथ मंदिर में शीश नवाया, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना कीKullu Dussehra 2026: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने छठी सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता की, सतिंदर सरताज की प्रस्तुति ने मोहा मनChandigarh : श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर फिर से खोला जाना चाहिए; धार्मिक भावना के मामले राजनीति से ऊपर होने चाहिए- मुख्यमंत्रीLucknow : कभी बेटियों का स्कूल जाना था मुश्किल, आज रात दो बजे भी बेखौफ लौटती हैं घर- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथAyodhya : योगी सरकार के दसवें दीपोत्सव में देश-विदेश की रामलीलाओं का संगम, अयोध्या में 10 से 15 मंचों पर होगा आयोजन

साइबर ठग ने बेटा बनकर रिटायर्ड दरोगा से ठगे लाखों रुपये

नोएडा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के एक रिटायर्ड दरोगा से लाखों रुपये ठगे जाने का मामला सामने आया
नोएडा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के एक रिटायर्ड दरोगा से लाखों रुपये ठगे जाने का मामला सामने आया

अमर सैनी

नोएडा। नोएडा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के एक रिटायर्ड दरोगा से लाखों रुपये ठगे जाने का मामला सामने आया है। इस पूरे केस में सबसे चौंका देने वाली बात यह है कि दरोगा को उसके साले के बेटे के नाम पर फोन किया गया था। साले का बेटा अमेरिका में रहता है। साइबर ठगों ने उसी को मोहरा बनाकर दरोगा से करीब 2 लाख रुपये ठग लिए। इस मामले को लेकर दरोगा ने थाना सेक्टर 20 में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
पुलिस के मुताबिक सेक्टर-20 के बी ब्लॉक में रहने वाले रंजीत सिंह ने बताया कि वह नोएडा में पुलिस विभाग के एसआई पद से रिटायर्ड हैं। रंजीत के साले का बेटा अमेरिका में रहकर नौकरी करता है। बचपन से वह रंजीत के साथ ही रहा था ऐसे में वह रंजीत को पापा बोलता है। पांच अप्रैल को रंजीत के पास अनजान नंबर से एक कॉल आई। कॉल उसके अमेरिका में नौकरी करने वाले साले के बेटे की थी। बेटे ने कहा कि उसका अमेरिका में एक्सीडेंट हो गया है। उसने एक वकील किया है। इसके लिए उसे दो लाख रुपए की आवश्यकता है। उसने एडवोकेट का खाता नंबर भी दिया। इसके बाद शिकायतकर्ता ने संबंधित खाते में दो लाख रुपए की रकम ट्रांसफर कर दी। पीड़ित ने बेटे का हालचाल लेने के लिए उसके दोस्त को फोन किया तो पता चला कि उसके बेटे को कुछ नहीं हुआ है और न ही उसने कॉल की थी। बेटे से बात करने के बाद उन्हें को ठगी की जानकारी हुई। पीड़ित ने जब दोबारा जालसाज़ के नंबर पर कॉल की तो वह बंद आने लगा। जिस खाते में रकम ट्रांसफर हुई है, पुलिस उन खातों की जानकारी जुटा रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *