Monday, 26 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : गढ़मुक्तेश्वर में व्यापारी से लूट का पर्दाफाश, ई-रिक्शा चालक समेत तीन गिरफ्तारMathura : मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि निर्माण के लिए शिला पूजन, 6 दिसंबर को कारसेवा की घोषणाHapur News : हापुड़ में शराब ठेकों के खिलाफ महिलाओं का धरना, अस्पताल के पास से दुकानें हटाने की मांगHapur News : हापुड़ में गश्त के दौरान अनियंत्रित होकर रजवाहे में गिरी पुलिस की कार, तीन पुलिसकर्मी घायलLucknow : भारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय- मुख्यमंत्रीVaranasi : वाराणसी को मिली गारमेंट फैक्ट्री की सौगात, प्रधानमंत्री ने अरविंद मिल्स के नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का किया लोकार्पणLucknow : योगी सरकार में चकबंदी व्यवस्था को मिली रफ्तार, पिछले 8 वर्षों में 21 लाख से अधिक वादों का निस्तारणLucknow : यूपी में विद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिल

धारा 370 खत्म कर पीएम मोदी ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपने को साकार किया : राम बिलास शर्मा

 

 

पंचकूला, 6 अप्रैल(कोमल रमोला ) भाजपा ने शनिवार को अपना 45वां स्थापना दिवस बड़े धूमधाम से मनाया। स्थापना दिवस पर जिला में युवा मोर्चा ने बाइक रैली निकाली तो वहीं महिला मोर्चा ने पदयात्रा निकालकर भाजपा के स्थापना दिवस को मनाया। लाखों कार्यकर्ताओं ने अपने अपने घरों की छतों पर भाजपा के झंडे लगाए। जिला भाजपा कार्यालय पंचकमल में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा ने ध्वजारोहण कर कार्यकर्ताओं को भाजपा के स्थापना दिवस की बधाई दी। इस मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा, अंबाला लोकसभा प्रत्याशी बंतो कटारिया और पंचकूला के महापौर कुलभूषण गोयल, कालका नगर परिषद के चेयरमैन कृष्ण लाम्बा, शिवालिक विकास बोर्ड के उप प्रधान ओमप्रकाश देवी नगर, जिला प्रभारी परमोद कौशिक, जिला उपाध्यक्ष हरेंद्र मलिक जिला महामंत्री परमजीत कौर समेत तमाम नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रामबिलास शर्मा ने कहा कि 1980 में जब भाजपा की स्थापना हुई तब मैं स्वयं मुंबई में मौजूद रहा। रिटायर्ड चीफ़ जस्टिस मोहम्मद करीम छावला इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे थे। श्री शर्मा ने कहा मैं उस कार्यक्रम में था ये मेरा शोभाग्य है। 1980 में स्थापना दिवस के कार्यक्रम की यादों को ताजा करते हुए रामबिलास शर्मा ने बताया कि मुख्य अतिथि श्री छावला ने तब घोषणा की थी कि अटल विहारी वाजपेयी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। रामबिलास शर्मा ने कहा कि उस समय की गई घोषणा पूरी हुई और अटल बिहारी वाजपेयी प्रधानमंत्री बनें।
रामबिलास शर्मा ने कहा कि 1952 में जनसंघ के रूप में बीजेपी की स्थापना मूलरूप से हुई थी। डॉ श्यामा प्रसाद मुख़र्जी ने धारा 370 के विरोध में अपना बलिदान दिया था। श्री मुखर्जी का दिया गया बलिदान व्यर्थ नहीं गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 ख़त्म कर श्री मुखर्जी के सपने को साकार किया। 22 जनवरी 2024 को देश के पीएम नरेन्द्र मोदी ने राम लला की प्राण प्रतिष्ठा कर देश को राममय बनाया।
रामबिलास शर्मा ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश सशक्त और मजबूत हुआ है। दुनिया में भारत का मान सम्मान बढ़ा है। 10 सालों में भारत दुनिया की तीसरी आर्थिक शक्ति बना है। डबल इंजन की सरकार में जनता को घर बैठे मूलभूत सुविधाएं मिल रही है। इन 10 सालों में भाजपा की सरकार ने हर गरीब के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम किया है।
रामबिलास शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में तेजी से काम कर रहे हैं। मोदी सरकार ने आतंकवाद, भ्रष्टाचार और परिवारवाद पर कड़ा प्रहार किया है। श्री शर्मा ने कहा कि देश और प्रदेश की जनता मोदी को चाहती है, इसलिए इस बार जनता के आशीर्वाद से बीजेपी 400 पार के लक्ष्य को हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि कमल के फूल पर बटन दबेगा और वो सीधा राम लला के चरणों में जाएगा और नरेंद्र मोदी को मजबूती देगा।
कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए रामबिलास शर्मा ने कहा कि इंडी गठबंधन कोई गठबंधन नही है। घमंडिया गठबंधन भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों का गठबंधन है। विपक्ष के तानाशाही के आरोप का जवाब देते हुए श्री शर्मा ने कहा कि भ्रष्टाचार के मामले में जेल जाने के डर से ये लोग डरे हुए और सहमे हुए हैं। कांग्रेस शासनकाल में कितना भ्रष्टाचार था इसका उल्लेख खुद कांग्रेस के ही एक पीएम ने किया था कि 1 केंद्र से भेजते है और 15 पैसे पहुंचते हैं। श्री शर्मा ने कहा कि अब मोदी की सरकार है जितना पैसा केंद्र से जाता है उतना ही पात्र लोगों के बैंक के खाते में पहुंचता है। रामबिलास शर्मा ने कहा नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में पूरे देश का कायाकल्प किया है।
दूसरे दलों से भाजपा में शामिल हो रहे नेताओं के सवाल पर श्री शर्मा ने कहा कि मजबूत राजनीतिक दल के नाते के बीजेपी में दूसरे दलों के नेता अपना भविष्य देख रहे हैं। कांग्रेस में कोई भविष्य नहीं है। उन्होंने कहा कि देश हित और समाज हित में काम करने वाले हरेक व्यक्ति व नेता का भाजपा में स्वागत है।

 

विशेष:

महिला मोर्चा ने पैदल यात्रा और युवा मोर्चा ने बाइक रैली निकालकर मनाया भाजपा का स्थापना दिवस

भाजपा के स्थापना दिवस पर भाजपा महिला मोर्चा ने सभी मंडलों में पद यात्रा निकाली। पिंजौर मंडल महिला मोर्चा ने पदयात्रा सीताराम मंदिर से मार्केट तक निकाली, वहीं रायपुर रानी मंडल बहनों ने भूड विलेज में पदयात्रा निकाल कर स्थापना दिवस मनाया। युवा मोर्चा ने भी विधानसभा अनुसार बाइक रैली निकाली। युवा मोर्चा ने कालका विधानसभा में बाइक रैली पिंजौर गार्डन से काली माता मंदिर तक और पंचकुला विधानसभा में युवा मोर्चा ने मेजर संदीप सांखला चौक सैक्टर-2 से शहीद भगत सिंह चौक सैक्टर-11 पंचकुला तक बाइक रैली निकालकर भाजपा का स्थापना दिवस मनाया और लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान कर तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का आह्वान किया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Komal Ramola

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *