Tuesday, 27 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में हाईवे पर खड़ी पिकअप से टकराई बाइक, हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों की मौतHapur News : सिम्भावली में कर्ज वसूली से तंग आकर व्यक्ति ने की आत्महत्या, परिजनों ने एजेंटों पर लगाया प्रताड़ना का आरोपNew Delhi : SIR पर सियासी टकराव तेज, कांग्रेस की रैली के जवाब में भाजपा का देशव्यापी अभियानHapur News : गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियां जोरों पर, डीएम-एसपी ने परखी व्यवस्थाएंMaharishi Valmiki Jayanti: महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से मानवता को जीवन जीने का मार्ग दिखाया: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीLucknow : ‘नर सेवा-नारायण सेवा’ के भाव से जनसेवा कर रही सरकार- मुख्यमंत्रीLucknow : ‘कन्नौज के बाद आजमगढ़ में बजेगा अखिलेश की विदाई का बाजा’, ओपी राजभर का तीखा हमलाKanpur : बड़े मियां और छोटे मियां को घुसपैठियों से प्यार, गरीबों के हक पर डाल रहे डाका- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

बठिंडा के कई वरिष्ठ अकाली और कांग्रेस नेता आम आदमी पार्टी में हुए शामिल

 

चंडीगढ़, 5 अप्रैल( कोमल रमोला ) आम आदमी पार्टी(आप) पंजाब ने बठिंडा लोकसभा क्षेत्र में शिरोमणि अकाली दल (शिअद-बादल) और कांग्रेस को उस समय बड़ा झटका दिया, जब इस क्षेत्र से बड़ी संख्या में वरिष्ठ अकाली और कांग्रेस नेता शुक्रवार को पार्टी में शामिल हो गए।

पार्टी ने इसकी जानकारी देते हुए एक्स अकाउंट पर लिखा कि कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल के कई पार्षद और उनकी जिला इकाइयों के पदाधिकारी अपने कैडर के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। मुख्यमंत्री भगवंत मान, कैबिनेट मंत्री और आप के बठिंडा लोकसभा उम्मीदवार गुरमीत सिंह खुड्डियां और बठिंडा विधायक जगरूप सिंह गिल ने सभी नेताओं का आप परिवार में स्वागत किया।

शिरोमणि अकाली दल के नगर निगम बठिंडा में विपक्ष के नेता, बठिंडा के युवा अध्यक्ष और मानसा, एमसी के पर्यवेक्षक हरपाल सिंह ढिल्लों अपने सहयोगियों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। उनके अलावा, हरजिंदर सिंह छिंदा एमसी बठिंडा, रजिंदर सिंह सिद्धू एमसी, रणदीप सिंह राणा एमसी व वरिष्ठ युवा अध्यक्ष (बठिंडा), परगट सिंह एमसी, विशाल लंबर सर्कल अध्यक्ष, बिंदर सिंह जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष (बठिंडा), वरिष्ठ कांग्रेस नेता नरिंदर सिंह ग्रेवाल और मनप्रीत सिंह गोसल मीडिया सलाहकार सहित बड़ी संख्या में अकाली और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक पार्टियों को अलविदा कह दिया और आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। हरमिंदर सिंह धालीवाल और उनके बेटे भूपिंदर सिंह धालीवाल ने भी आप में शामिल होने का फैसला किया।

पार्टी में शामिल कराने के बाद प्रेस को जानकारी देते हुए गुरमीत सिंह खुड्डियां ने कहा कि सभी नेताओं का आप में स्वागत है। उनके आने से पार्टी मजबूत हुई है और वे इस पार्टी में घर जैसा महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और अकाली दल चुनाव के दौरान लोगों का इस्तेमाल करते हैं और फिर उनकी उपेक्षा करते हैं, लेकिन आम आदमी पार्टी में ऐसा नहीं है। उन्होंने कहा कि इन नेताओं से पार्टी बठिंडा लोकसभा क्षेत्र में मजबूत हुई है। उन्हें भरोसा है कि वह बठिंडा में डेढ़ लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से बड़ी जीत दर्ज करेंगे।

खुड्डियां ने कहा कि वह इस लोकसभा चुनाव में किसी भी प्रतिद्वंद्वी का सामना करने के लिए तैयार हैं क्योंकि उनकी सरकार ने पिछले दो वर्षों में असाधारण काम किया है और बठिंडा के लोग काम की राजनीति के आधार पर आम आदमी पार्टी को वोट देंगे।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Komal Ramola

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *