Monday, 2 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में दो फर्नीचर दुकानों में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राखMathura : मथुरा के महोली हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तारMathura : मथुरा में अहोई अष्टमी पर राधाकुंड में उमड़ा आस्था का सैलाब, निसंतान दंपतियों ने लगाई आधी रात को डुबकीHapur News : हापुड़ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक लाख के अवैध पटाखे जब्त, एक आरोपी गिरफ्तारHapur News : हापुड़ में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का मेगा शिविर, 893 पात्रों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभBulandshahr : वोट बचाओ देश बचाओ महारैली के लिए बुलंदशहर से हजारों कांग्रेसी दिल्ली रवानाLucknow : 2017 से पहले तुष्टीकरण का तेजाबी दंश सहने को विवश थी अयोध्या- मुख्यमंत्रीGorakhpur : जनता दर्शन में आई महिला को सीएम योगी ने पति के इलाज का दिया भरोसा

जीटीबी एनक्लेव थाना पुलिस ने एक सक्रिय कुख्यात बदमाश को रेलवे लाइन के पास से किया गिरफ्तार

जीटीबी एनक्लेव थाना पुलिस ने एक सक्रिय कुख्यात बदमाश को रेलवे लाइन के पास से किया गिरफ्तार
जीटीबी एनक्लेव थाना पुलिस ने एक सक्रिय कुख्यात बदमाश को रेलवे लाइन के पास से किया गिरफ्तार

जीटीबी एनक्लेव थाना पुलिस ने एक सक्रिय कुख्यात बदमाश को रेलवे लाइन के पास से किया गिरफ्तार

रिपोर्ट: रवि डालमिया

शाहदरा जिला की जीटीबी एनक्लेव थाना पुलिस की टीम ने इलाके में सक्रिय एक कुख्यात बदमाश को रेलवे लाइन के पास से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार बदमाश के पास से एक चाकू बरामद हुआ है . शाहदरा जिला के डीसीपी सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान खेड़ा गांव निवासी 24 वर्षीय करण के तौर पर हुई है. डीसीपी ने बताया कि जीटीबी एनक्लेव थाना में तैनात हेड कांस्टेबल अमी लाल और कांस्टेबल वीरेंद्र की टीम खेड़ा गांव इलाके में गस्त कर रही थी .

इस दौरान पुलिस की टीम ने रेलवे लाइन के पास एक युवक को संदिग्ध हालत में घूमते हुए देखा,  पुलिस कर्मियों ने युवक को रूकने का इशारा किया तो, वह पुलिस को देखकर भागने लगा . पुलिस कर्मियों ने उसका पीछा कर उसे पकड़ कर लिया. आरोपी पेशेवर अपराधी है. उसके खिलाफ 6 आपराधिक मामले पहले से दर्ज है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *