Monday, 26 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Train Accident: ग्रेटर नोएडा में ट्रेन की चपेट में आने से नामीबिया के 21 वर्षीय छात्र की मौत, दूतावास की मौजूदगी में पोस्टमार्टमDrug Trafficking: नेपाल से गांजा लाकर दिल्ली-एनसीआर में बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, क्रेटा कार बरामदMedical Negligence: ग्रेटर नोएडा के घरबरा गांव में इंजेक्शन लगने के बाद महिला की हालत बिगड़ी, आईसीयू में भर्तीInvestment Fraud: टेलीग्राम पर निवेश का झांसा देकर ग्रेटर नोएडा वेस्ट की महिला से 5.87 लाख रुपये की ठगीStolen Steel Theft: चोरी का सरिया गाजियाबाद के कबाड़ी को बेचते थे बदमाश, पूछताछ में 16 वारदातों का खुलासाHit and Run: ग्रेटर नोएडा में छह साल पुरानी सड़क दुर्घटना का मामला दर्ज, बाइक सवार युवक की हुई थी मौतIllegal Weapon: ग्रेटर नोएडा के शारदा गोलचक्कर पर अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारPolice Encounter: नोएडा के सेक्टर-58 में दिल्ली के बदमाश का हाफ एनकाउंटर, चोरी के आरोप में दो गिरफ्तार

गौतमबुद्ध नगर में तीन हजार शिक्षकों की देखरेख में होगा मतदान, प्रशिक्षण हुआ शुरू

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर जिला प्रशासन की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है
लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर जिला प्रशासन की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है

अमर सैनी

नोएडा। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर जिला प्रशासन की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसी क्रम में चुनाव के लिए तीन हजार शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों को प्रशिक्षण देना शुरू कर दिया गया है। प्रशासन के मुताबिक बेसिक शिक्षा विभाग और माध्यमिक शिक्षा विभाग के करीब तीन हजार शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों की देखरेख में मतदान प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
जिला विद्यालय निरीक्षक डा. धर्मवीर सिंह ने बताया कि 26 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव को सफल बनाने के लिए जिले के करीब तीन हजार शिक्षकों व कर्मचारियों को लगाया गया है। नोएडा के होशियारपुर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में मंगलवार को शिक्षकों को मास्टर ट्रेनर की ट्रेनिंग दी गई. दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को होगा. चुनाव में 152 माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत 800 शिक्षकों को तैनात किया जायेगा। बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने बताया कि चारों ब्लॉकों के करीब 2200 शिक्षकों व अन्य कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। सभी को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। चुनाव मतदान कार्य को सफलतापूर्वक निपटाया जाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *