Friday, 30 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में रास्ते से गाड़ी हटाने को कहा तो गार्ड और स्टाफ ने युवक को पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई घटनाHapur News : हापुड़ में करवा चौथ पर दिखी आस्था की छटा, महिलाओं ने की पति की दीर्घायु की कामनाHapur News : हापुड़ देहात पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 50 हजार का इनामी तस्कर शाह आलम दबोचाLucknow : स्पीड, स्केल और कनेक्टिविटी के मंत्र ने बदली उप्र की तस्वीर: मुख्यमंत्रीNayab Singh Saini: ‘मोहब्बत की दुकान’ में जहर बेचने का काम कर रहे राहुल गांधी: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीInternational Gita Mahotsav: श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दें राज्यपाल, गीता जयंती से कुरुक्षेत्र की विश्व स्तर पर बनी पहचान: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीHaryana Sugarcane Price: गन्ना किसानों के हित में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की बड़ी घोषणा, दो साल में 35 रुपये बढ़ेगा भावLucknow : योगी सरकार में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर, परिषदीय विद्यालयों में 17 से 21 नवंबर तक होंगी अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं

छात्रा की जबरन हो रही शादी का रुकवाया, पुलिस के एक्शन से बैकफुट पर आए परिजन

शिक्षिकाओं ने कहा ऐसी घटनाओं का हो विरोध
शिक्षिकाओं ने कहा ऐसी घटनाओं का हो विरोध

अमर सैनी

नोएडा: नोएडा के सेक्टर-126 के सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली आठवीं की छात्राओं ने सूझबूझ और पुलिस की मदद से सहपाठी की शादी रुकवा दी। आरोप है कि परिजन छात्रा की जबरन शादी कराने जा रहे थे। इसके लिए कई रस्में भी पूरी हो गई थीं। लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने शादी को रुकवा दिया। पुलिस ने परिजनों को समझाया बुझाया, जिसके बाद परिजनों ने छात्रा की शादी करने का फैसला वापस ले लिया। अब छात्रा फिर स्कूल जा रही है और खुश है।

जानकारी के मुताबिक साथी छात्राओं ने बताया कि कुछ दिन पहले अचानक छात्रा सहमी हुई रहने लगी। कई दिनों से परेशान देखकर सहपाठियों ने उदासी का कारण पूछा। बहुत पूछने पर उसने जबरन शादी किए जाने की बात बताई। इसका पता चलते ही उसकी सभी सहपाठियों ने क्लास टीचर और स्कूल प्रबंधन को इसी जानकारी दी। स्कूल प्रबंधन ने चाइल्ड हेल्पलाइन और संबंधित थाने में इसकी शिकायत की। जानकारी लगते ही पुलिस सक्रिय हुई और कार्रवाई शुरू कर दी। शादी वाले दिन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शादी रुकवा दी और आरोपियों को भी हिरासत में ले लिया। जिसके बाद परिजन शादी रोकने के लिए राजी हो गए। पुलिस जांच में पता चला है कि छात्रा की बड़ी बहन की शादी होनी थी। शादी से कुछ दिन पहले बड़ी बहन संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। समाज में बदमानी की डर से उन्होंने बड़ी की जगह छोटी बहन को शादी करने को कहा। कलम पकड़ने वाले उसके हाथों में जबरन मेहंदी भी लगाई गई। उसे शादी के लिए बकायदा तैयार किया गया था। शादी के रोके जाने से अब छात्रा बहुत खुश है। वह अपनी साथी सहपाठियों और शिक्षिका को धन्यवाद दे रही है।

शिक्षिका बनना चाहती है छात्रा

पीड़ित छात्रा का कहना है कि वह शिक्षिका बनना चाहती है। वह सिर्फ अपने परिजनों की खुशी के लिए शादी कर रही थी। लेकिन उसे उसकी साथी छात्राओं ने बचा लिया। अब उसके परिजन भी समझ रहे हैं कि उसकी भी कुछ जिंदगी है। वह अपनी दीदी के किए की भरपाई क्यों करें। उसने कहा कि वह अब पढ़ लिखकर शिक्षिका बनेगी और फिर खुद के जैसे लड़कियों को शिक्षित करेगी।

शिक्षिकाओं ने कहा ऐसी घटनाओं का हो विरोध

स्कूल की शिक्षिका मीनाक्षी सिरोही बताती हैं कि बच्चों ने उन्हें रोते हुए पूरे मामले की जानकारी दी थी। यह बेहद अफसोस की बात है कि आज के समय में भी इस तरह की कुरीतियां पनप रही हैं। इसी स्कूल की अन्य शिक्षिका सीमा ने कहा कि ऐसी घटनाओं का पुरजोर विरोध करने की जरूरत है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *