Tuesday, 27 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में हाईवे पर खड़ी पिकअप से टकराई बाइक, हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों की मौतHapur News : सिम्भावली में कर्ज वसूली से तंग आकर व्यक्ति ने की आत्महत्या, परिजनों ने एजेंटों पर लगाया प्रताड़ना का आरोपNew Delhi : SIR पर सियासी टकराव तेज, कांग्रेस की रैली के जवाब में भाजपा का देशव्यापी अभियानHapur News : गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियां जोरों पर, डीएम-एसपी ने परखी व्यवस्थाएंMaharishi Valmiki Jayanti: महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से मानवता को जीवन जीने का मार्ग दिखाया: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीLucknow : ‘नर सेवा-नारायण सेवा’ के भाव से जनसेवा कर रही सरकार- मुख्यमंत्रीLucknow : ‘कन्नौज के बाद आजमगढ़ में बजेगा अखिलेश की विदाई का बाजा’, ओपी राजभर का तीखा हमलाKanpur : बड़े मियां और छोटे मियां को घुसपैठियों से प्यार, गरीबों के हक पर डाल रहे डाका- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

जायका रेस्टोरेंट और कड़क सिंह ढाबा जलकर राख

3 हजार लोग मैराथन में दौड़े
3 हजार लोग मैराथन में दौड़े

अमर सैनी

नोएडा। नोएडा के सेक्टर 12 में रविवार शाम जायका रेस्टोरेंट और कड़क सिंह ढाबा में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना पर पहुंची दमकल की तीन गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है। बताया जा रहा है कि शार्ट सर्किट होने के चलते आग लगी थी। गनीमत रही कि घटना के समय रेस्टोरेंट और ढाबे में कोई नहीं था, जिसके चलते जनहानि नहीं हुई है।

ये है पूरा मामला

पुलिस के मुताबिक सेक्टर 12 के सामने एक्स ब्लॉक में दुकान 16 और 17 में जायका किंग रेस्टोरेंट और कड़क सिंह ढाबा चल रहे हैं। रविवार की शाम करीब 4:15 बजे शार्ट सर्किट के चलते दोनों ही दुकानों में आग लग गई। जिसके बाद दुकानों में मौजूद कर्मचारियों ने पहले खुद ही आग बुझाने की कोशिश की। लेकिन आग का विकराल रूप देखकर कर्मचारियों के होश उड़ गए और उन्होंने बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। आग की सूचना पाकर मौके पर दमकल की तीन गाड़ियां पहुंची, जिसके बाद आग पर काबू पाया गया। बताया जा रहा है कि एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया है।

पुलिस का बयान

सीएफओ प्रदीप चौबे ने बताया कि आग से किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। शार्ट सर्किट के चलते दोनों दुकानों में आग लगी थी। दमकल की तीन गाड़ियों ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है।

 

3 हजार लोग मैराथन में दौड़े

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर में 26 अप्रैल को मतदान किया जाएगा। ऐसे में अब मैराथन दौड़ के जरिये लोगों को जागरूक करने की कोशिश की गयी है। सेक्टर-62 में जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन संगठन के द्वारा आज महात्मा गांधी मिशन इंजीनियरिंग कॉलेज मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 3000 लोगों ने हिस्सा लिया। आयोजित मैराथन दौड़ का जिला निर्वाचन अधिकारी गौतम बुद्ध नगर मनीष कुमार वर्मा शुभारंभ किया।

जैन अंतर्राष्ट्रीय व्यापार संगठन के अध्यक्ष दिनेश जैन ने बताया कि मैराथन अहिंसा रन 10 किलोमीटर 5 किलोमीटर और 3 किलोमीटर और वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग दौड़ कराई गई। 10 किलोमीटर दौड़ के विजेताओं को पुरस्कार दिए गये और अन्य दौड़ के लिए पुरस्कार लॉटरी ड्रॉ के माध्यम से दिए गए। जैन अंतर्राष्ट्रीय व्यापार संगठन के अध्यक्ष ने बताया कि हमारे संगठन के तीन प्रमुख उद्देश्य ज्ञान, आर्थिक सशक्तिकरण और बड़े पैमाने पर समाज की सेवा करना है। महावीर जयंती के उपलक्ष में यह संगठन प्रत्येक साल जाति और धर्म के भेदभाव के बिना सांप्रदायिक समाज को एकजुट करने के लिए जीतो रन का आयोजन करता है। इस अवसर पर लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में मतदाता जागरूकता अभियान भी संचालित किया गया। जिसमें जिला निर्वाचन अधिकारी ने दौड़ में प्रतिभाग करने वाले सभी व्यक्तियों को 26 अप्रैल को मतदान दिवस के दिन अपने मत का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *