Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर महेश शर्मा ने किया जनसंपर्क

भारतीय जनता पार्टी गौतमबुद्ध नगर के दो बार लोकसभा क्षेत्र के सांसद व 2024 में तीसरी बार प्रत्याशी जन प्रिय नेता डा. महेश शर्मा ने खुर्जा विधानसभा के गांव मोहम्मदपुर नार, शाहपुर कला, नगला रूमी, रामगढी, अहरौली, गंगथला, औरंगा, भादवा, मैना मौजपुर, मैना कलन्दरगढी, कलंदर गढी, मदनपुर, अरनिया मौजपुर, नयागंज में जनसंपर्क किया
गांव में प्रचार के दौरान संबोधित करते हुए उन्होनें कहा कि देश को आतंकवाद, अलगाववाद से मुक्त करने का कार्य किया है तो भारतीय जनता पार्टी ने किया है।

अमर सैनी

नोएडा। भारतीय जनता पार्टी गौतमबुद्ध नगर के दो बार लोकसभा क्षेत्र के सांसद व 2024 में तीसरी बार प्रत्याशी जन प्रिय नेता डा. महेश शर्मा ने खुर्जा विधानसभा के गांव मोहम्मदपुर नार, शाहपुर कला, नगला रूमी, रामगढी, अहरौली, गंगथला, औरंगा, भादवा, मैना मौजपुर, मैना कलन्दरगढी, कलंदर गढी, मदनपुर, अरनिया मौजपुर, नयागंज में जनसंपर्क किया।

गांव में प्रचार के दौरान संबोधित करते हुए उन्होनें कहा कि देश को आतंकवाद, अलगाववाद से मुक्त करने का कार्य किया है तो भारतीय जनता पार्टी ने किया है। पिछले 70 वर्ष में धारा 370 को हटाने के लिए यदि प्रयास किए गए तो वह मोदी जी के द्वारा किए गए समग्र जातियों व धर्म को बिना पक्षपात किया हर योजना का यदि फायदा मिला है तो वह मोदी सरकार में मिला है जनमानस अब यह समझ चुका है कि देश के सर्वांगीण विकास के लिए केवल भारतीय जनता पार्टी मोदी के नेतृत्व में देश के लिए प्रदेश के लिए समस्त क्षेत्र के लिए योजना बनाकर उनको कार्यान्वित कर सकते हैं। पिछले 10 साल में सब ने यह देखा है पिछले 5 साल में लगभग 9 करोड़ की सांसद निधि के अलावा विभिन्न मदों से क्षेत्र के विकास के लिए ककोड, झाझर भटपुरा गेसूपुर स्कूलों के नए कमरे, रजवाहा अन्य मरम्मत कार्य कराया गया वहीं डसौली भोगपुर पलड़ा ककोड़ मौजपुर मंसूरपुर सीकर में सीसी रोड नाली निर्माण के प्रमुख कार्य हुए। कलाखुरी सलेमपुर डसौली फिरोजपुर कलैना बिजलीपुर फरहाना शाहपुर मसूरपुर उस्मापुर शाहपुर इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण का कार्य कराया गया है। खुर्जा विधानसभा क्षेत्र में विकास की जो गंगा बही है उनको शब्दों में बांधना संभव नहीं है और यह सब मोदी सरकार में सार्थक हो पाया है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सांसद प्रतिनिधि सत्य प्रकाश सिंह पूर्व विधायक विजेंद्र सिंह खुर्जा समाजसेवी भगवान दास सिंघल, दिनेश चौधरी, वेद प्रकाश मलिक, मुकेश सोलंकी, नवीन प्रधान आदि उपस्थित रहे विभिन्न ग्रामीण क्षेत्र में नार मोहम्मदपुर नगला रूमी रामगढ़ी शाहपुर अहरौली गंगथला औरंगा भादवा कलंदर गाड़ी अरनिया खुर्जा नगर आगमी कार्यक्रम देर रात तक होंगें। नार मोहम्मदपुर में आयोजित कार्यक्रमों के मुख्य आयोजक लाला प्रधान, बब्बू प्रधान बिजेंद्र प्रधान बिजेंद्र मास्टर जी चमन प्रधान। शाहपुर कला में रविंद्र प्रधान, दोस्त पाल। नगला रूमी में अजीत प्रधान, चमन चौधरी। रामगढ़ी में सुमित चौधरी अमित नागर समेत सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहें। भाजपा प्रत्याशी डा. शर्मा ने कहा कि आप सभी से मेरी अपील है कि 2024-लोकसभा चुनाव में मोदी जी को मजबूत करें और भाजपा को भारी मतो से विजयी बनायें।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *