Tuesday, 27 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियां जोरों पर, डीएम-एसपी ने परखी व्यवस्थाएंMaharishi Valmiki Jayanti: महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से मानवता को जीवन जीने का मार्ग दिखाया: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीLucknow : ‘नर सेवा-नारायण सेवा’ के भाव से जनसेवा कर रही सरकार- मुख्यमंत्रीLucknow : ‘कन्नौज के बाद आजमगढ़ में बजेगा अखिलेश की विदाई का बाजा’, ओपी राजभर का तीखा हमलाKanpur : बड़े मियां और छोटे मियां को घुसपैठियों से प्यार, गरीबों के हक पर डाल रहे डाका- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : राहुल गांधी के काफिले में दुर्घटना पर योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, तीन सदस्यीय एसआईटी गठितKanpur : महर्षि वाल्मीकि आश्रम में सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना, प्राचीन शिवलिंग और सीता कुटिया के भी किए दर्शनKanpur : अखिलेश जी, विरासत में गद्दी मिल सकती है, बुद्धि नहीं, काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती- सीएम योगी

ग्रेटर नोएडा में बस यात्री होंगे परेशान,153 में से 50 बसें बेड़े से होंगी बाहर

ग्रेटर नोएडा डिपो से स्थानीय यात्रियों को दूर-दराज के स्थानों तक आने-जाने में एक बार फिर दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
ग्रेटर नोएडा डिपो से स्थानीय यात्रियों को दूर-दराज के स्थानों तक आने-जाने में एक बार फिर दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

अमर सैनी

नोएडा: ग्रेटर नोएडा डिपो से स्थानीय यात्रियों को दूर-दराज के स्थानों तक आने-जाने में एक बार फिर दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। मई से ग्रेटर नोएडा डिपो में चलने वाली 153 बसों में से 50 बसें बेड़े से बाहर हो जाएंगी। हालांकि, पुरानी बसें हटाने से पहले नई बसों की मांग की गई है।

ग्रेटर नोएडा डिपो में विभिन्न रूटों पर 153 बसें संचालित की जा रही हैं। संचालित बसों में करीब 50 बसों की अवधि समाप्त होने वाली है। उन्हें बेड़े से बाहर कर दिया जायेगा। इनकी सूची निगम को भेज दी गयी है। यह प्रक्रिया मई से शुरू होकर दिसंबर तक चलने वाली है। इस दौरान हर माह चार से पांच बसें बेड़े से हटाई जाएंगी। इससे साफ है कि जल्द ही डिपो में बसों की कमी होने वाली है, जिसके बाद यात्रियों को फिर से रूटों पर दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि पुरानी बसें बेड़े से बाहर होने पर यात्रियों को दिक्कत नहीं होनी चाहिए। ग्रेटर नोएडा डिपो एआरएम अनिल शर्मा ने बताया कि 15 साल पूरे कर चुकी बसों को बेड़े से हटाने की प्रक्रिया मई से शुरू होगी और दिसंबर तक चलेगी। बेड़े से करीब 50 बसें हटाई जाएंगी। हालांकि शासन से 100 बसों की मांग की गई है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *