Tuesday, 27 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियां जोरों पर, डीएम-एसपी ने परखी व्यवस्थाएंMaharishi Valmiki Jayanti: महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से मानवता को जीवन जीने का मार्ग दिखाया: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीLucknow : ‘नर सेवा-नारायण सेवा’ के भाव से जनसेवा कर रही सरकार- मुख्यमंत्रीLucknow : ‘कन्नौज के बाद आजमगढ़ में बजेगा अखिलेश की विदाई का बाजा’, ओपी राजभर का तीखा हमलाKanpur : बड़े मियां और छोटे मियां को घुसपैठियों से प्यार, गरीबों के हक पर डाल रहे डाका- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : राहुल गांधी के काफिले में दुर्घटना पर योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, तीन सदस्यीय एसआईटी गठितKanpur : महर्षि वाल्मीकि आश्रम में सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना, प्राचीन शिवलिंग और सीता कुटिया के भी किए दर्शनKanpur : अखिलेश जी, विरासत में गद्दी मिल सकती है, बुद्धि नहीं, काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती- सीएम योगी

40 सोसायटियों में आग बुझाने के उपकरण पड़े हैं खराब40 सोसायटियों में आग बुझाने के उपकरण पड़े हैं खराब

नोएडा-ग्रेटर नोएडा की करीब 40 से ज्यादा सोसायटियों में आग बुझाने के पर्याप्त इंतजाम नहीं है।
नोएडा-ग्रेटर नोएडा की करीब 40 से ज्यादा सोसायटियों में आग बुझाने के पर्याप्त इंतजाम नहीं है।

अमर सैनी

नोएडा: नोएडा-ग्रेटर नोएडा की करीब 40 से ज्यादा सोसायटियों में आग बुझाने के पर्याप्त इंतजाम नहीं है। नोएडा की सेक्टर 77 की अजनारा सोसायटी और ग्रेनो वेस्ट की इको विलेज 1 में आग बुझाने के उपकरण खराब हैं। अग्निशमन विभाग के फायर ऑडिट में यह खुलासा हुआ है। विभाग ने एक पखवाड़े में जिले की 301 बहुमंजिला इमारतों में आग बुझाने के इंतजामों की जांच की थी। अग्निशमन विभाग जल्द ही अन्य सोसायटियों का फायर ऑडिट करेगा। विभाग जल्द ही इको विलेज वन और अजनारा सोसायटी को नोटिस भेजेगा।
पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के आदेश पर अग्निशमन विभाग की टीम ने बहुमंजिला इमारतों में आग की घटनाओं को कम करने के लिए फायर ऑडिट अभियान शुरू किया है। एक पखवाड़े में इमारतों में फायर सिस्टम, स्प्रिंकलर, होजपाइप और अलार्म की जांच की गई। इनमें से 40 सोसायटियों में फायर सिस्टम, अलार्म और स्प्रिंकलर की कमियां पाई गईं। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे के मुताबिक हाईराइज सोसायटी की जांच की जा रही है। जब अग्नि सुरक्षा में कमियां पाई जाती हैं तो उन्हें दूर करने का प्रयास किया जाता है। कई मामलों में तय समय सीमा के अंदर बेहतर व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है, जिन सोसायटियों में फायर सेफ्टी पूरी तरह से चरमराई पाई गई है, उन्हें नोटिस भेजा जाएगा।

हॉज पाइप का रख-रखाव ठीक से नहीं होता
बहुमंजिला इमारतों में आपातकालीन निकास मार्ग आवश्यक हैं। अधिकांश इमारतों में बाहर निकलने के रास्ते होते हैं लेकिन सामान वहीं रखा जाता है। इन इमारतों में सीढ़ियों और अन्य स्थानों पर धुएं के दबाव की व्यवस्था होती है। अगर कहीं आग लगी हो तो इसे खोलने पर धुआं आसानी से बाहर निकल जाता है। इसी प्रकार होजपाइप का होना भी जरूरी है। आग लगने की घटना के बाद फायर ब्रिगेड हॉज पाइप को फायर हाइड्रेंट से जोड़ती है, लेकिन ज्यादातर इमारतों में हॉज पाइप का रख-रखाव ठीक से नहीं होता है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *