Thursday, 29 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : सिंगापुर की तकनीक और यूपी का सामर्थ्य मिलकर लिखेंगे वैश्विक विकास की नई इबारत- मुख्यमंत्रीBulandshahar : बुलंदशहर में विधायक प्रदीप चौधरी ने निकाली किसान सम्मान संकल्प ट्रैक्टर रैलीBulandshahar : बुलंदशहर में गरजे आकाश आनंद, बोले – अखिलेश रंग बदलने में माहिर और राहुल कंफ्यूज नेताLucknow : इन्वेस्टमेंट, इनोवेशन एवं इंडस्ट्री का प्रमुख केंद्र बन रहा उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्रीLucknow : योगी सरकार में गोवंश संरक्षण को मिला आर्थिक संबल, मंडी परिषद का बजट नौ वर्षों में 15 गुना से अधिक बढ़ाLucknow : सीएम योगी के प्रयासों से 30 साल बाद मीरजापुर का जरगो बांध पानी से लबालब, किसान गदगदLucknow : योगी सरकार की पहल, दिवाली पर ‘एक दीया गोमाता के नाम’ अभियान, युवा लेंगे गो संरक्षण का संकल्पLucknow : योगी सरकार का विकसित भारत-2047 के लिए स्वच्छ और किफायती ऊर्जा व्यवस्था पर जोर

ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की समस्या को लेकर प्रदर्शन

अखिल भारतीय किसान सभा ने ग्रामीणों की बिजली की समस्या को लेकर बुधवार को एनपीसीएल दफ्तर पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की
अखिल भारतीय किसान सभा ने ग्रामीणों की बिजली की समस्या को लेकर बुधवार को एनपीसीएल दफ्तर पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की

अमर सैनी

नोएडा। अखिल भारतीय किसान सभा ने ग्रामीणों की बिजली की समस्या को लेकर बुधवार को एनपीसीएल दफ्तर पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। किसान एनपीसीएल दफ्तर के गेट पर धरना देकर बैठ गए। इसके बाद एनपीसीएल के अधिकारियों की किसानों के साथ वार्ता हुई, जिसमें ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर सहमति बनी।
किसान सभा के जिला अध्यक्ष डॉ. रूपेश वर्मा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सप्लाई ग्रामीण शेड्यूल के अनुसार दी जा रही है, जबकि बिजली के रेट शहरी रेट पर लिए जा रहे हैं। यह बिजली कानून का उल्लंघन है। किसान सभा के संयोजक वीर सिंह नागर ने कहा कि निजी ट्यूबवेल के चार्ज भी लिए जा रहे हैं, जबकि ट्यूबवेल का बिल उत्तर प्रदेश सरकार ने माफ कर दिया है। बेवजह लोगों को परेशान किया जा रहा है। लोगों में कंपनी के खिलाफ भारी असंतोष है।

एनपीसीएल के अधिकारियों ने किसानों के साथ वार्ता की और उनकी सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए। डॉ रुपेश वर्मा ने ऐलान किया कि सहमत बिंदुओं पर यदि कंपनी कार्रवाई नहीं करती है तो पुन: हजारों की संख्या में पक्का मोर्चा लगाकर कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। कंपनी के साथ तय हुआ है कि हर महीने एक बार किसान सभा का प्रतिनिधिमंडल ग्रामीण उपभोक्ताओं की समस्याओं को लेकर वार्ता करेगा और उपभोक्ताओं की समस्याओं को निस्तारित करवाया जाएगा। इस मौके पर बाबा संतराम, जगदीश नंबरदार, गबरी मुखिया, सुरेंद्र यादव, सतीश यादव, सतबीर यादव, सुरेश यादव, विजय यादव, लोकेश भाटी, मनोज प्रधान, सुरेंद्र भाटी आदि उपस्थित रहे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *