Thursday, 29 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : सिंगापुर की तकनीक और यूपी का सामर्थ्य मिलकर लिखेंगे वैश्विक विकास की नई इबारत- मुख्यमंत्रीBulandshahar : बुलंदशहर में विधायक प्रदीप चौधरी ने निकाली किसान सम्मान संकल्प ट्रैक्टर रैलीBulandshahar : बुलंदशहर में गरजे आकाश आनंद, बोले – अखिलेश रंग बदलने में माहिर और राहुल कंफ्यूज नेताLucknow : इन्वेस्टमेंट, इनोवेशन एवं इंडस्ट्री का प्रमुख केंद्र बन रहा उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्रीLucknow : योगी सरकार में गोवंश संरक्षण को मिला आर्थिक संबल, मंडी परिषद का बजट नौ वर्षों में 15 गुना से अधिक बढ़ाLucknow : सीएम योगी के प्रयासों से 30 साल बाद मीरजापुर का जरगो बांध पानी से लबालब, किसान गदगदLucknow : योगी सरकार की पहल, दिवाली पर ‘एक दीया गोमाता के नाम’ अभियान, युवा लेंगे गो संरक्षण का संकल्पLucknow : योगी सरकार का विकसित भारत-2047 के लिए स्वच्छ और किफायती ऊर्जा व्यवस्था पर जोर

महिला समेत तीन लोगों को डंडों से पीटा

आरोपियों ने अवैध पिस्तौल से फायर भी किया
सलारपुर गांव में दो भाइयों ने महिला समेत तीन लोगों को डंडों से पीटा।

अमर सैनी

नोएडा। सलारपुर गांव में दो भाइयों ने महिला समेत तीन लोगों को डंडों से पीटा। आरोपियों ने अवैध पिस्तौल से फायर भी किया। पीड़ित पक्ष ने सेक्टर-39 थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस की टीमें नामजद आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही हैं।
पुलिस को दी शिकायत में सलारपुर गांव निवासी अंकित भाटी ने बताया कि वह अपने घर के गेट के पास खड़ा था। घर के सामने स्थित दुकान पर अंकित का छोटा भाई अजब सिंह सामान खरीद रहा था। इसी दौरान गांव के अरुण और शेखर दुकान के पास पहुंचे और अजब सिंह को बिना किसी बात के डंडों से मारना शुरू कर दिया। वह मौके पर पहुंचा और अपने भाई को बचाने का प्रयास करने लगा। उसके साथ भी आरोपी भाइयों ने मारपीट की। विवाद बढ़ता देख अंकित की मौसी मैना भी दुकान पर पहुंच गई और आरोपियों से झगड़ा न करने की बात कहने लगी। इतनी सी बात पर दोनों आरोपी भाई आग बबूला हो गए और महिला पर जान से मारने की नीयत से गोली चला दी। गनीमत रही कि महिला को गोली नहीं लगी वरना बड़ा हादसा हो सकता था। इसी दौरान शेखर ने महिला को ईंट और डंडे से पीटा। घायल महिला का एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *