Monday, 9 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

जेवर एयरपोर्ट से प्रभावित 6 गांव के ग्रामीण करेंगे इलेक्शन का बाहिष्कार, पंचायत कर किया ऐलान

संबंधित अधिकारियों से शिकायत भी कर चुके हैं। लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
ग्रेटर नोएडा में जेवर एयरपोर्ट से प्रभावित 6 गांव के किसानों ने मंगलवार को पंचायत की

अमर सैनी
नोएडा। ग्रेटर नोएडा में जेवर एयरपोर्ट से प्रभावित 6 गांव के किसानों ने मंगलवार को पंचायत की। इस दौरान ग्रामीणों ने आने वाले लोकसभा चुनाव का बाहिष्कार करने कर ऐलान किया है। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्हें कोई सुविधा नहीं मिल रही है। कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत भी कर चुके हैं। लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

जेवर के गांव रन्हेरा में मंगलवार को एयरपोर्ट के दूसरे व तीसरे चरण से प्रभावित 6 गांव के ग्रामीणों ने एक पंचायत का आयोजन किया। जिसमे ग्रामीणों ने भूमि अधिग्रहण, विस्थापन नीति आदि मांगों पर प्रशासन व जन प्रतिनिधियों द्वारा उनकी उपेक्षा व तानाशाही करने का आरोप लगाते हुए आगामी लोकसभा चुनाव के बहिष्कार करने का ऐलान किया। पंचायत की अध्यक्षता ठा. गणपत सिंह सूबेदार ने की गांव रन्हेरा में मंगलवार को एयरपोर्ट के दूसरे व तीसरे चरण से प्रभावित गांव रन्हेरा, थोरा, नीमका, नगला हुकम सिंह, नगला जहानु व कुरैव के ग्रामीण पहुंचे।

दो साल से लगातार कर रहे हैं पंचायत
पंचायत में ग्रामीणों ने कहा कि एयरपोर्ट के लिए किए जा रहे भूमि अधिग्रहण, विस्थापन व अपनी मूलभूत सुविधाओं आदि मांगों को लेकर ग्रामीण पिछले दो वर्षों से पंचायत करते आ रहे हैं। लेकिन इसके बाद भी किसानों व मजदूरों के साथ अन्याय किया जा रहा है।

जनप्रतिनिधियों ने भी नहीं किसर समाधान
ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में सुविधाओं को लेकर वह कई बार जनप्रतिनिधियों से भी मिल चुके हैं। लेकिन समस्याओं का समाधान नहीं होता है। जिसके चलते ही लोगों में रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से भी मूलभूत सुविधाओं की शिकायत की है।

सुविधा नहीं तो वोट नहीं
उनकी समस्याओं की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया गया है। जिसके चलते ग्रामीणों ने इस बार चुनाव का बहिष्कार करने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि जब गांवों में सुविधा नहीं तो वोट किस बात का दे। इस मौके पर प्रभु नंबरदार, सतपाल सिंह, रनवीर सिंह, विपिन चौधरी, जय किशन शर्मा आदि सैकडों ग्रामीण मौजूद रहे।

डीएम का बयान
इस संबंध में डीएम मनीष कुमार वर्मा का कहना है कि चुनाव बाहिष्कार करने जैसी कोई बात नहीं है। एसडीएम और एडीएम लगातार नजर बनाएं हुए हैं। कुछ लोग हैं जो बार-बार पंचायत कर रहे हैं। उन्हें भी समझा-बुझा लिया जाएगा। डीएम ने कहा कि ग्रामीणों की हर समस्या का समाधान किया जा रहा है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *