Thursday, 29 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : स्पीड, स्केल और कनेक्टिविटी के मंत्र ने बदली उप्र की तस्वीर: मुख्यमंत्रीNayab Singh Saini: ‘मोहब्बत की दुकान’ में जहर बेचने का काम कर रहे राहुल गांधी: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीInternational Gita Mahotsav: श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दें राज्यपाल, गीता जयंती से कुरुक्षेत्र की विश्व स्तर पर बनी पहचान: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीHaryana Sugarcane Price: गन्ना किसानों के हित में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की बड़ी घोषणा, दो साल में 35 रुपये बढ़ेगा भावLucknow : योगी सरकार में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर, परिषदीय विद्यालयों में 17 से 21 नवंबर तक होंगी अर्द्धवार्षिक परीक्षाएंLucknow : योगी सरकार का त्योहारों पर तोहफा, दीपावली-छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजलीLucknow : चरित्र सत्यापन के इंतजार में नहीं अटकेगी सरकारी नौकरीGreater Noida Buddha Statue: गौर सिटी चौक पर गौतम बुद्ध की चारमूर्ति फिर स्थापित

969 स्थानों पर हुई होलिका दहन, 42 संवेदनशील स्थानों पर तैनात रहा अतिरिक्त पुलिस बल

नोएडा।होली जमीन से लेकर आसमान तक से हुड़दंगियों पर नजर रखी जा रही। इसके लिए कमिश्नरेट पुलिस ने तैयारी कर ली है। जनपद में रविवार को कुल 969 स्थानों पर होलिका दहन हुई। वहीं, चिह्नित संवेदनशील 42 स्थानों पर पुलिस की अतिरिक्त तैनाती रही।
होलिका दहन वाले जगहों पर दो-दो पुलिसकर्मियों की तैनाती रही

अमर सैनी

नोएडा।होली जमीन से लेकर आसमान तक से हुड़दंगियों पर नजर रखी जा रही। इसके लिए कमिश्नरेट पुलिस ने तैयारी कर ली है। जनपद में रविवार को कुल 969 स्थानों पर होलिका दहन हुई। वहीं, चिह्नित संवेदनशील 42 स्थानों पर पुलिस की अतिरिक्त तैनाती रही।

होलिका दहन वाले जगहों पर दो-दो पुलिसकर्मियों की तैनाती रही। इस दौरान सभी जोन के डीसीपी और एडीसीपी के पर्यवेक्षण व सहायक पुलिस आयुक्त के नेतृत्व में थाना प्रभारियों द्वारा पुलिस बल व अर्धसैनिक बल के साथ अपने-अपने क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया। उससे पहले पीस कमेटी के साथ अब तक 50 से अधिक गोष्ठियों का आयोजन करते हुए धर्मगुरुओं और संभ्रांत व्यक्तियों को अपने-अपने समाज के लोगों को समझाने व पुलिस का सहयोग करने के लिए अवगत कराया गया है। इसके साथ ही उन्हें यह भी बताया गया है कि असामाजिक तत्वों होली के अवसर पर किसी प्रकार से शांति व्यवस्था को बिगाडऩे का प्रयास करते हैं तो चिह्नित कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

20 जोन व 45 सेक्टर में बांटा

कमिश्नरेट को 20 जोन व 45 सेक्टर में बांटा गया है। 50 मोबाइल क्यूआरटी, एक कंपनी सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स और दो कंपनी पीएसी को अलग-अलग जगहों पर तैनात किया गया है। 98 स्थानों पर पिकेट ड्यूटी लगाकर ब्रेथ एनालाइजर की सहायता से शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों एवं हुड़दंगियों के खिलाफ समुचित कार्रवाई की जा रही है। 24 अंतरजनपदीय व 23 अन्तरराज्यीय स्थानों को बैरियर लगाकर सील किया गया है। आईटीएमएस के माध्यम से लगे सीसीटीवी कैमरों से सतर्क निगरानी रखते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर एमवी एक्ट व अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह का कहना है कि होली पर पुलिस अलर्ट है और इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को अतिरिक्त सुरक्षा बरतने का आदेश दिया गया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *