Tuesday, 27 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में हाईवे पर खड़ी पिकअप से टकराई बाइक, हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों की मौतHapur News : सिम्भावली में कर्ज वसूली से तंग आकर व्यक्ति ने की आत्महत्या, परिजनों ने एजेंटों पर लगाया प्रताड़ना का आरोपNew Delhi : SIR पर सियासी टकराव तेज, कांग्रेस की रैली के जवाब में भाजपा का देशव्यापी अभियानHapur News : गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियां जोरों पर, डीएम-एसपी ने परखी व्यवस्थाएंMaharishi Valmiki Jayanti: महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से मानवता को जीवन जीने का मार्ग दिखाया: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीLucknow : ‘नर सेवा-नारायण सेवा’ के भाव से जनसेवा कर रही सरकार- मुख्यमंत्रीLucknow : ‘कन्नौज के बाद आजमगढ़ में बजेगा अखिलेश की विदाई का बाजा’, ओपी राजभर का तीखा हमलाKanpur : बड़े मियां और छोटे मियां को घुसपैठियों से प्यार, गरीबों के हक पर डाल रहे डाका- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

रवि काना का एमबीए वाला साथी गिरफ्तार

अभिषेक ब्याहुत

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट पुलिस की स्क्रैप माफिया और सरिया तस्कर रवि काना समेत उसके गुर्गों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर रवि काना गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार किया गया है। स्क्रैप माफिया रवि काना गैंग का बदमाश तरुण छोंकर को कमिश्नरेट पुलिस ने अरेस्ट किया है। बताया जा रहा है इनामी आरोपी एमबीए डिग्री धारक है। गिरफ्तार आरोपी पर 25 हजार का इनाम घोषित था। वह गैंगस्टर एक्ट मामले में फरार चल रहा था।

ग्रेनो की थाना बीटा-2 पुलिस व जिले की स्वॉट टीम ने रवि काना गिरोह के एक इनामी बदमाश को शनिवार को दबोचा है। आरोपी बदमाश की पहचान तरूण छोंकर निवासी मकान नम्बर के-110, सेक्टर-9 थाना विजयनगर, गाजियाबाद के रूप में हुई है। आरोपी मूल रूप से हरियाणा के गुड़गांव के सरायथला गांव का रहने वाला है। पुलिस टीम ने लोकल इंटेलिजेंस एवं गोपनीय सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए इसको एटीएस गोलचक्कर थाना क्षेत्र बीटा-2 से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी शातिर किस्म का अपराधी है। वह स्क्रैप माफिया रवि काना के गैंग का सदस्य है। रवि नागर उर्फ रविन्द्र सिंह उर्फ रवि काना इस गैंग का गैंगलीडर है। आरोपी राजकुमार नागर, तरूण छोंकर, अमन, विशाल, अवध उर्फ बिहारी उर्फ अमर सिंह, महकी नागर उर्फ महकार, अनिल, विक्की, अफसार, राशिद अली, आजाद नागर, प्रहलाद, विकास नागर, काजल झा और रवि काना की पत्नी मधु नागर इस गैंग के सदस्य है, जो सरिया और स्क्रैप के व्यवसाय में लम्बे समय से सक्रिय है। इस गैंग के सदस्यों की ओर से विभिन्न निर्माणाधीन साईटों पर जाने वाले सरिये के ट्रकों को रोककर चालक से मिलीभगत कर सरिया उतरवा लेते हैं। इसके बाद रवि काना से साईट के मैनेजर को डरा धमकाकर स्टॉक बुक में पूरा वजन अंकित कराते हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *