Noida International Airport: दिसंबर से मिलेगी 220 कमरों वाले लग्जरी होटल की सुविधा

Noida International Airport: दिसंबर से मिलेगी 220 कमरों वाले लग्जरी होटल की सुविधा
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यात्रियों को इस वर्ष दिसंबर से विश्वस्तरीय लग्जरी होटल की सुविधा मिलने लगेगी। एयरपोर्ट परिसर के भीतर रोजिएट ग्रुप द्वारा 220 कमरों वाला आधुनिक होटल तैयार किया जा रहा है, जहां बैंक्वेट, रेस्टोरेंट, वेलनेस सेंटर, हाईटेक जिम और स्विमिंग पूल जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी।
एयरपोर्ट पर घरेलू उड़ानें शुरू होने के बाद यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। फिलहाल यहां रेस्तरां, ड्यूटी फ्री शॉप और अन्य सुविधाएं उपलब्ध हैं, लेकिन ठहरने की व्यवस्था नहीं है। इसी कमी को दूर करने के लिए होटल निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है, जिसका 75 प्रतिशत से अधिक काम पूरा हो चुका है।
एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार दिसंबर तक होटल संचालन शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल का निर्माण भी तेजी से जारी है और नवंबर तक अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है।
भारतीय विमानपत्तन आर्थिक विनियामक प्राधिकरण के अनुसार वर्ष 2026 से 2031 के बीच एयरपोर्ट को 6000 करोड़ रुपये से अधिक राजस्व मिलने का अनुमान है। इसमें होटल, लाउंज, रिटेल, रेस्टोरेंट और अन्य गैर-विमानन सेवाओं से लगभग 1600 करोड़ रुपये की आय होने की संभावना है।





