Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Drug Rules: सरकार ने ड्रग्स नियमों में बड़ा बदलाव, जीन और सेल थेरेपी पर होगी कड़ी निगरानी

Drug Rules: सरकार ने ड्रग्स नियमों में बड़ा बदलाव, जीन और सेल थेरेपी पर होगी कड़ी निगरानी

नई दिल्ली, 2 जुलाई। केंद्र सरकार ने उन्नत चिकित्सा तकनीकों को सुरक्षित और प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए ड्रग्स रूल्स 1945 में महत्वपूर्ण संशोधन किया है। नए संशोधन के तहत सेल थेरेपी, स्टेम सेल आधारित उत्पाद, जीन थेरेपी और ज़ेनोग्राफ्ट्स जैसी आधुनिक चिकित्सा तकनीकों को सख्त नियामक ढांचे में शामिल किया गया है।

सरकार ने इन अत्याधुनिक उपचार प्रणालियों को केंद्रीय लाइसेंस अनुमोदन प्राधिकरण (सीएलएए) के दायरे में लाने का फैसला किया है। इससे अब इन तकनीकों की निगरानी केंद्र और राज्य स्तर के नियामक संस्थान संयुक्त रूप से करेंगे। सरकार का उद्देश्य मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और आधुनिक चिकित्सा क्षेत्र में समान मानकों के साथ नवाचार को बढ़ावा देना है।

हाल के वर्षों में सेल और स्टेम सेल आधारित उपचारों का उपयोग रक्त कैंसर सहित कई गंभीर बीमारियों के इलाज में तेजी से बढ़ा है। वहीं जीन थेरेपी आनुवंशिक रोगों और विभिन्न प्रकार के कैंसर के उपचार में नई संभावनाएं खोल रही है। इसके अलावा ज़ेनोग्राफ्ट्स यानी पशु ऊतक आधारित प्रत्यारोपण तकनीक हृदय, ऑर्थोपेडिक और अन्य जटिल चिकित्सा प्रक्रियाओं में उपयोगी साबित हो रही है।

सरकार का कहना है कि तेजी से विकसित हो रही इन चिकित्सा तकनीकों के कारण मजबूत नियामक व्यवस्था आवश्यक हो गई है। नए नियमों के लागू होने से उपचार प्रक्रियाओं की गुणवत्ता, सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित होगी तथा भारत में उन्नत चिकित्सा अनुसंधान और नवाचार को भी प्रोत्साहन मिलेगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें