Tuesday, 27 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : सिम्भावली में कर्ज वसूली से तंग आकर व्यक्ति ने की आत्महत्या, परिजनों ने एजेंटों पर लगाया प्रताड़ना का आरोपNew Delhi : SIR पर सियासी टकराव तेज, कांग्रेस की रैली के जवाब में भाजपा का देशव्यापी अभियानHapur News : गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियां जोरों पर, डीएम-एसपी ने परखी व्यवस्थाएंMaharishi Valmiki Jayanti: महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से मानवता को जीवन जीने का मार्ग दिखाया: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीLucknow : ‘नर सेवा-नारायण सेवा’ के भाव से जनसेवा कर रही सरकार- मुख्यमंत्रीLucknow : ‘कन्नौज के बाद आजमगढ़ में बजेगा अखिलेश की विदाई का बाजा’, ओपी राजभर का तीखा हमलाKanpur : बड़े मियां और छोटे मियां को घुसपैठियों से प्यार, गरीबों के हक पर डाल रहे डाका- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : राहुल गांधी के काफिले में दुर्घटना पर योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, तीन सदस्यीय एसआईटी गठित

कांग्रेस व सपा बोझ, इन्हें स्वीकार न करिएः सीएम योगी

उन्नाव, 13 मार्चः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि डबल इंजन की सरकार आपके आशीर्वाद के कारण है। आपका आशीर्वाद प्राप्त हुआ तो अयोध्या में रामलला का मंदिर बना। कांग्रेस और सपा रामलला का मंदिर नहीं बना पाते। जब वे गरीब को राशन, मकान, स्वास्थ्य सुविधा और राम मंदिर का निर्माण कर आस्था को सम्मान नहीं दे सकते तो अपना वोट खराब कर उन्हें बोझ के रूप में क्यों स्वीकार करते हैं। जो बिना भेदभाव कार्य करे, सत्ता में आने का अधिकार उसे ही होना चाहिए। देश में एक ही आवाज है, 2024 में फिर एक बार-मोदी सरकार।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को उन्नाव के काली मिट्टी स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय परिसर में 241.26 करोड़ की 103 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया और सातन पासी के किले के पुनरुद्धार की बात भी कही।

विकसित भारत के लिए पीएम मोदी से लेकर प्रधान-पार्षद भी काम कर रहे
सीएम ने कहा कि विकसित भारत हमारा संकल्प होना चाहिए। हर नागरिक के लिए पीएम ने पंच प्रण की बात की। नागरिक कर्तव्यों का निर्वहन तभी हो पाएगा, जब व्यक्ति संविधान पर विश्वास करेगा, जब उसके लिए देश सर्वोपरि हो। हम सभी का लक्ष्य देश प्रथम होना चाहिए। इस लक्ष्य के साथ काम करने पर देश आगे बढ़ता है। भारत का पहले दुनिया में सम्मान नहीं था, लोग टिप्पणी करते थे, लेकिन 10 वर्ष में भारत पीएम मोदी के नेतृत्व में विकास की नित नई बुलंदियों को छूता दिख रहा है। भारत आज नेतृत्वकर्ता के रूप में दिखाई दे रहा है। अमृत काल का द्वितीय वर्ष प्रारंभ होने वाला है। मोदी जी के तीसरे कार्यकाल में भारत को तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाकर विकसित भारत का शंखनाद करना है। विकसित भारत के लिए पीएम मोदी से लेकर प्रधान-पार्षद भी आगे बढ़कर काम कर रहे हैं।

साहित्यकारों व क्रांतिकारियों की भूमि है उन्नाव
सीएम ने कहा कि सुबह लखनऊ के कार्यक्रम में उन्नाव के प्राइवेट इंडस्ट्रियल पार्क का शुभारंभ किया, इंसेटिव वितरित किया। यहां भी उद्योग लगेंगे, इसके लिए पार्क विकसित करने के लिए लखनऊ में घोषणा की है। वहां एमएसएमई उद्यमी भी आए थे। सीएम ने कहा कि उन्नाव साहित्यकारों, क्रांतिकारियों की भूमि है। अमर शहीद चंद्रशेखऱ आजाद ने इसी धरती से देश की आजादी का बिगुल फूंका था। यह प्रताप नारायण मिश्र, महाकवि सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’, गया प्रसाद शुक्ल, आचार्य नंददुलारे वाजपेयी, शिवमंगल सिंह सुमन, भगवती शरण वर्मा, डॉ. रामविलास शर्मा, साहित्यकार के रूप में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित की पावन धरती है। क्रांति और राष्ट्र से लेकर साहित्य की उपासना यहां की उर्वरता को प्रदर्शित करता है।

चंद्रिका खेड़ा जैसे गांव जब होंगे विकसित, तब यूपी होगा विकसित
सीएम ने कहा कि जिस यूपी में कोई आना नहीं चाहता था, वहां जीबीसी में साढ़े दस लाख करोड़ के प्रस्ताव धरातल पर उतरते दिखे। भारत तब विकसित होगा, जब यूपी विकसित होगा और यूपी तब विकसित होगा, जब उन्नाव जैसे जनपद विकास प्रक्रिया के साथ बढ़ेंगे और उन्नाव तब विकसित होगा, जब चंद्रिका खेड़ा जैसे गांव भी विकसित होंगे। हर गांव, निकाय आत्मनिर्भरता के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में अग्रसर है। हम बहुत शीघ्र फैमिली आईडी जारी करने जा रहे हैं। 15 करोड़ लोगों की फीडिंग कर दी है, कुछ काम चल रहा है। जिस दिन लागू करेंगे, उस दिन यूपी के हर परिवार के एक सदस्य को रोजगार से जोड़ने के अलावा सौ फीसदी सेच्युरेशन के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए बड़ी कार्ययोजना को बढ़ाया है। सात वर्ष में यूपी में छह करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकले।

इस अवसर पर उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज, प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह, विधायक पंकज गुप्ता, आशुतोष शुक्ल, अनिल सिंह, बंबालाल दिवाकर, ब्रजेश रावत, श्रीकांत कटियार, भाजपा की जिला प्रभारी अर्चना मिश्रा, जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार आदि मौजूद रहे।

बॉक्स
सीएम ने किया शहीद गुलाब सिंह लोधी की प्रतिमा का अनावरण
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता से संवाद के पहले भारत मां के महान सपूत शहीद गुलाब सिंह लोधी की प्रतिमा का अनावरण किया। सीएम ने कहा शहीद गुलाब सिंह लोधी ने सामान्य किसान परिवार में जन्म लेकर देश की आजादी के आंदोलन में अग्रिम पंक्ति में खड़े होकर अपनी शहादत दी। इस वीर सपूत ने 1935 में उन्नाव से लखनऊ जाकर आजादी के झंडे को रेजीडेंसी के पास फहराया। अपने आपको शहीद कर दिया, लेकिन हम सभी के लिए स्वतंत्र भारत को देने का कार्य किया, जिस भारत में आजादी और लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ हम जीवन यापन कर रहे हैं। चंद्रिका खेड़ा जैसे गांव आधुनिक भारत के तीर्थ हैं। जिनकी शहादत व बलिदान के कारण देश आजाद हुआ, मुझे उनकी मातृभूमि को देखने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। सीएम ने कहा कि कभी पुलिस की गोली से गुलाब सिंह लोधी शहीद हुए थे और आज यूपी पुलिस ट्रेनिंग का बेहतरीन सेंटर आयोजन स्थल के समीप गुलाब सिंह लोधी के नाम पर चल रहा है। यूपी पुलिस जहां प्रशिक्षण लेती है, उस केंद्र का नाम शहीद लोधी के नाम पर है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *