Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : अयोध्या की तर्ज पर मथुरा में भी जगमगाई श्रीकृष्ण जन्मभूमि, भव्य दीपोत्सव से अलौकिक हुआ बृजधामChandigarh : भाजपा अकेले चुनाव लड़े या सहयोगियों के साथ; ‘आप’ अपने विकास के रिकॉर्ड पर चुनाव लड़ेगी- बलतेज पन्नूChandigarh : पंजाब सरकार ने 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों के महंगाई भत्ते में 40 प्रतिशत वृद्धि करके कर्मचारियों को दिया दिवाली का तोहफा- मुख्यमंत्रीMathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीGautam Buddh Nagar Polling Stations: जिले में 766 मतदान केंद्र और 1926 मतदेय स्थल निर्धारित, चार जनवरी को अंतिम मतदाता सूचीBhangel Firecracker Fire: दिवाली से एक दिन पहले ठेली पर रखे ग्रीन पटाखों में लगी आग, दमकलकर्मियों ने तुरंत पाया काबूNoida Diwali Security: दीवाली पर 10 जोन और 26 सेक्टरों में पुलिस का पहरा, ड्रोन से निगरानी और 20 स्थानों पर दमकल तैनात

Narcotics Free District: ‘नशे पर नोएडा का सबसे बड़ा प्रहार’, डीएम मेधा रूपम ने छेड़ा ‘नार्कोटिक्स फ्री जिला’ मिशन, स्कूल-कॉलेजों में चलेगा महाअभियान

DM noida

Narcotics Free District: ‘नशे पर नोएडा का सबसे बड़ा प्रहार’, डीएम मेधा रूपम ने छेड़ा ‘नार्कोटिक्स फ्री जिला’ मिशन, स्कूल-कॉलेजों में चलेगा महाअभियान

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर को नशामुक्त बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने व्यापक अभियान शुरू कर दिया है। अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम, नशा तस्करी पर प्रभावी अंकुश तथा युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मेधा रूपम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी सभागार में नार्को कोऑर्डिनेशन सेंटर (एनसीओआरडी) के तहत गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा चलाए जा रहे प्रवर्तन और जनजागरूकता अभियानों की समीक्षा की गई और भविष्य की रणनीति तय की गई।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ केवल कानूनी कार्रवाई ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि समाज में व्यापक जागरूकता और जनसहभागिता भी बेहद जरूरी है। इसलिए सभी विभाग मिशन मोड में कार्य करें और हर स्तर पर लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करें।

जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार ने बैठक में बताया कि बीते महीने आबकारी विभाग ने पुलिस और अन्य विभागों के साथ संयुक्त अभियान चलाकर विभिन्न थाना क्षेत्रों में अवैध मादक पदार्थों और अवैध शराब के खिलाफ सघन कार्रवाई की। संवेदनशील इलाकों में लगातार निगरानी रखी जा रही है और नियमों के तहत प्रवर्तन कार्रवाई जारी है।

जिलाधिकारी मेधा रूपम ने निर्देश दिए कि स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, छात्रावासों, पीजी और कोचिंग संस्थानों में नियमित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि इन संस्थानों के आसपास किसी भी प्रकार की नशे से जुड़ी गतिविधियां संचालित न हों। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से बचाना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और इसमें सभी विभागों की सक्रिय भूमिका आवश्यक है।

बैठक में तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ की प्रभारी डॉ. श्वेता खुराना ने जानकारी दी कि विभाग की ओर से जनपद के 34 शैक्षणिक संस्थानों में नशा एवं तंबाकू नियंत्रण विषयक जागरूकता शिविर लगाए गए। इसके अलावा अभियान चलाकर 10 शैक्षणिक संस्थानों के आसपास संचालित तंबाकू विक्रेताओं की दुकानों को हटाया गया, ताकि विद्यार्थियों की तंबाकू और अन्य नशीले पदार्थों तक आसान पहुंच को रोका जा सके।

जिलाधिकारी ने शिक्षा, स्वास्थ्य, पुलिस, आबकारी और समाज कल्याण विभाग सहित सभी संबंधित अधिकारियों को समन्वित कार्ययोजना के तहत लगातार अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई और जनजागरूकता कार्यक्रमों का व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जाए, ताकि समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचे और गौतमबुद्ध नगर को “नार्कोटिक्स फ्री जिला” बनाने का लक्ष्य जल्द पूरा किया जा सके।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें