Monday, 26 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : गढ़मुक्तेश्वर में व्यापारी से लूट का पर्दाफाश, ई-रिक्शा चालक समेत तीन गिरफ्तारMathura : मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि निर्माण के लिए शिला पूजन, 6 दिसंबर को कारसेवा की घोषणाHapur News : हापुड़ में शराब ठेकों के खिलाफ महिलाओं का धरना, अस्पताल के पास से दुकानें हटाने की मांगHapur News : हापुड़ में गश्त के दौरान अनियंत्रित होकर रजवाहे में गिरी पुलिस की कार, तीन पुलिसकर्मी घायलLucknow : भारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय- मुख्यमंत्रीVaranasi : वाराणसी को मिली गारमेंट फैक्ट्री की सौगात, प्रधानमंत्री ने अरविंद मिल्स के नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का किया लोकार्पणLucknow : योगी सरकार में चकबंदी व्यवस्था को मिली रफ्तार, पिछले 8 वर्षों में 21 लाख से अधिक वादों का निस्तारणLucknow : यूपी में विद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिल

लोक अदालत में चार लाख से अधिक वाहनों के चालान निस्तारित

अभिषेक ब्याहुत

नोएडा। लोक अदालत में यातायात पुलिस के 4 लाख 24 हजार वाहनों के चालान निस्तारित किए गए हैं। पिछले साल की तुलना में करीब तीन गुना अधिक चालान निस्तारित हुए हैं।
यातायात पुलिस के अधिकारी सड़क दुर्घटना में कमी लाने के लिए नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ लगातार ई-चालान की कार्रवाई कर रहे हैं। भारी भरकम चालान होने के बाद वाहन चालक इसे जमा नहीं करा रहे हैं। इस वजह से विभाग पर लगातार लंबित चालानों का बोझ बढ़ रहा है। जिसके कारण यातायात पुलिस ने 50 से अधिक चालान वाले वाहनों को चिन्हित कर उनको सीज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। करीब दो दर्जन से अधिक वाहनों पर कार्रवाई होते ही लंबित चालानों के भुगतान में इजाफा देखने को मिल रहा है। इसका असर शनिवार को आयोजित लोक अदालत में भी देखने को मिला। डीसीपी यातायात अनिल कुमार यादव ने बताया कि पिछली बार आयोजित हुई लोक अदालत में एक लाख 15 हजार चालानों का निस्तारण हुआ थी वहीं इस बार लोक अदालत में कुल 424814 चालानों का निस्तारण किया गया है। उनका कहना है कि पुलिस 50 से अधिक चालानों वाले वाहनों के अलावा जल्द ही 50 से कम चालानों वाले वाहनों के खिलाफ भी कार्रवाई शुरू करने जा रहा है। इससे लंबित चालानों की संख्या में कमी आएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *