Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
New Delhi : ब्रिक्स संसदीय फोरम के दौरान ओम बिरला और रूसी संसद के अध्यक्ष वोलोदिन के बीच द्विपक्षीय वार्ताNew Delhi : 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम से पहले नई दिल्ली में द्विपक्षीय बैठकें, आज ओम बिरला करेंगे विदेशी प्रतिनिधिमंडलों से वार्ताHapur News : हापुड़ में सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक बैठक, व्यापारियों से पुलिस ने की ये अपीलHapur News : हापुड़ में बच्चों के विवाद में दो पक्षों की महिलाओं में मारपीट, चार महिलाएं हिरासत मेंBulandshahar : बुलंदशहर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को रौंदा, मौत के बाद चालक गिरफ्तारBulandshahar : बुलंदशहर जेल में 93 वर्षीय विचाराधीन कैदी की मौत, पॉक्सो एक्ट के मामले में था बंदBulandshahar : बुलंदशहर में कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में तृतीय व्हाइट कोट समारोह आयोजितBulandshahar : बुलंदशहर में वृंदावनी दिवाली मेले का शुभारंभ, सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने किया उद्घाटन

ग्रेनो वेस्ट के पहले फुटओवर ब्रिज का सांसद महेश शर्मा ने किया उद्धाटन

अभिषेक ब्याहुत

नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लोगों का आखिरकार सपना पूरा हो गया है। ग्रेटर नोएडा का पहला फुट ओवर ब्रिज का सांसद महेश शर्मा ने उद्घाटन कर दिया है। उन्होंने कहा कि फुट ओवर ब्रिज के शुरू होने से लोगों को काफी राहत मिलेगी। इससे सड़क दुर्घटनाओं पर भी लगाम लगेगा। इसके साथ ही सांसद महेश शर्मा ने इस बार के चुनाव में दस लाख वोटो से रिकॉर्ड तोड जीत का दावा भी किया है।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में जाम और लगातार हो रहे हादसे के कारण यहां के लोग काफी दिनों से फुट ओवर ब्रिज बनाने की मांग कर रहे थे। जिसके बाद योगी सरकार से स्वीकृति मिलने के बाद प्राधिकरण ने एक मूर्ति गोल चक्कर के पास 539 लाख की लागत एफओबी तैयार किया है। यह शहर का पहला एफओबी है। बताया जाता है कि यहां पर काफी सड़क हादसे हो चुके हैं और इनमें कुछ लोगों की मौत भी हुई। बता दें कि एक मूर्ति गोलचक्कर के पास फुटओवर ब्रिज बनाने के लिए काफी समय से मांग कर रहे थे। फुटओवर ब्रिज बनने से पहले कई लोगों की इस स्थान पर काफी सड़क हादसे हो चुके हैं। इसके बाद फैसला लिया गया कि बहुत जल्द फुटओवर ब्रिज बनाया जाएगा और डेढ़ महीने तक लगातार काम चलने के बाद शहर का पहला एफओबी बनकर तैयार हो गया है।

प्राधिकरण को हर महीने होगा 9 लाख रुपए का फायदा
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के अलावा कैलाश अस्पताल के सामने, जगत फार्म के सामने, निराला स्टेट के सामने और सुपरटेक इकोविलेज के सामने भी फुटओवर ब्रिज बनाए जाएंगे। बताया जा रहा है कि सभी फुटओवर ब्रिज बनने के बाद ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को करीब 9 लाख रुपए का फायदा हर महीने होगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *