Thursday, 29 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahar : बुलंदशहर में विधायक प्रदीप चौधरी ने निकाली किसान सम्मान संकल्प ट्रैक्टर रैलीBulandshahar : बुलंदशहर में गरजे आकाश आनंद, बोले – अखिलेश रंग बदलने में माहिर और राहुल कंफ्यूज नेताLucknow : इन्वेस्टमेंट, इनोवेशन एवं इंडस्ट्री का प्रमुख केंद्र बन रहा उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्रीLucknow : योगी सरकार में गोवंश संरक्षण को मिला आर्थिक संबल, मंडी परिषद का बजट नौ वर्षों में 15 गुना से अधिक बढ़ाLucknow : सीएम योगी के प्रयासों से 30 साल बाद मीरजापुर का जरगो बांध पानी से लबालब, किसान गदगदLucknow : योगी सरकार की पहल, दिवाली पर ‘एक दीया गोमाता के नाम’ अभियान, युवा लेंगे गो संरक्षण का संकल्पLucknow : योगी सरकार का विकसित भारत-2047 के लिए स्वच्छ और किफायती ऊर्जा व्यवस्था पर जोरLucknow : नावों की पहचान से सुरक्षा तक नई व्यवस्था, यूपी में जलयानों को मिलेगी खास पंजीकरण संख्या

दो पक्षों में खूनी संघर्ष, हिस्ट्रीशीटर समेत दो हुए घायल

अभिषेक ब्याहुत

नोएडा। थाना सेक्टर-113 क्षेत्र के गांव सर्फाबाद में जमीनी विवाद को लेकर दोनों पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों की ओर से लाठी-डंडे और फावड़ा चले। मारपीट के दौरान हिस्ट्रीशीटर का सिर फट गया। उनका इलाज एक अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, सर्फाबाद गांव में जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। यह विवाद एक ही परिवार के कुछ लोगों के बीच चल रहा है। रविवार शाम दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए और खूब लाठी-डंडे चले। इस विवाद के दौरान एक पक्ष अपने घर से फावड़ा लेकर आ गया और दूसरे पर जानलेवा हमला कर दिया।पुलिस के अनुसार, विवाद के दौरान राजीव यादव समेत दो लोगों को काफी गंभीर चोट लगी है। जिनमें से राजीव थाने का हिस्ट्रीशीटर है। पुलिस ने इस मामले में गंभीरता से जांच शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है की जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने निकलकर आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों पक्षों की ओर से मिली शिकायत पर जांच की जा रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *